कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं विक्की अरोड़ा, एक्टर का खुलासा, शख्स ने रणवीर सिंह के साथ भी की थी कोशिश

बॉलीवुड अभिनेता विक्की अरोड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 12:24 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 12:24 PM (IST)
कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं विक्की अरोड़ा, एक्टर का खुलासा, शख्स ने रणवीर सिंह के साथ भी की थी कोशिश
बॉलीवुड अभिनेता विक्की अरोड़ा- तस्वीर : Instagram: vickyarora

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता विक्की अरोड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इन सबके बीच विक्की अरोड़ा ने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना के बारे में खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

विक्की अरोड़ा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। विक्की अरोड़ा ने खुलासा किया है कि उनके साथ उसी शख्स ने कास्टिंग काउच करने की कोशिश की थी जिसके बारे में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने साल 2015 के इंटरव्यू में बताया था।

विक्की अरोड़ा से पूछा गया कि उन्हें वेब सीरीज अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर में मुख्य भूमिका हासिल करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कितना संघर्ष करना पड़ा ? इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा, 'समुद्र में पानी की एक-एक बूंद मायने रखती है और मैं उन लोगों को कभी नहीं भूलूंगा जिन्होंने मेरी मुश्किल वक्त में मदद की क्योंकि वह इस इनाम के एक हिस्से के लायक हैं। यह आसान नहीं था। इसमें मुझे 6210 ऑडिशन लगे, रिजेक्शन की संख्या दोगुनी, नौ साल, टूटा हुआ आत्मविश्वास और ढेर सारी प्रार्थनाएं।'

विक्की अरोड़ा ने आगे कहा, 'मुझे इस मुश्किल संघर्ष में कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा, जिसके बारे में रणवीर सिंह ने अपने 2015 के एक इंटरव्यू में बताया था। रणवीर सिंह को परेशान करने वाले उसी बेशर्म जेनटलमैन ने मुझसे भी बातचीत करने की कोशिश की थी और जब मैंने 'ना' कहा तो वह एक परेशान प्रेमी की तरह टूट गया था।' इसके अलावा विक्की अरोड़ा ने अपने संघर्ष को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।

बात करें वेब सीरीज अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर की तो यह फिल्म 3 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। यह निर्माता-निर्देशक राज कौशल की आखिरी सीरीज है। इसी साल जून में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 10 एपिसोड की इस क्राइम सीरीज में विक्की अरोड़ा के अलावा अनुज रामपाल, स्वाति सेमवाल, मोहन आगाशे, शिशिर शर्मा और मनीष चौधरी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।  

chat bot
आपका साथी