ध्रुव भंडारी और श्रुति मर्चेंट के घर आई नन्हीं परी, पब्लिक नहीं हुई थी प्रेग्नेंसी की खबर

फेमस कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट के पति और एक्टर ध्रुव भंडारी ने बताया कि उनके घर बेटी पैदा हुई है और वो और उनकी पत्नी इस बात से बेहद खुश हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:14 PM (IST)
ध्रुव भंडारी और श्रुति मर्चेंट के घर आई नन्हीं परी, पब्लिक नहीं हुई थी प्रेग्नेंसी की खबर
ध्रुव भंडारी और श्रुति मर्चेंट के घर आई नन्हीं परी, पब्लिक नहीं हुई थी प्रेग्नेंसी की खबर

 नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट के घर नन्हीं परी के रुप में खुशियां आई हैं। श्रुति 18 जनवरी को मां बनी थीं और इसकी जानकारी उनके पति और एक्टर ध्रुव भंडारी ने मीडिया को दी है। श्रुति के मां बनने पर कपल काफी खुश है और मीडिया से बात करते हुए ध्रुव ने अपनी खुशी ज़ाहिर की। ध्रुव ने बताया कि उनके घर बेटी पैदा हुई है और वो और उनकी पत्नी इस बात से बेहद खुश हैं।

वहीं बेटी के पैदा होने पर वो अपने आप को बेहद खुशनसीब मान रहे हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में ध्रुव भंडारी ने कहा कि इस ख़ुशी को शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है। आगे ध्रुव ने बताया कि सोशल मीडिया पर ज़्यादा एक्टिव न रहने के कारण पत्नी श्रुति की प्रेग्नेंसी की खबर पब्लिक नहीं हुई थी। बेटी के नाम के बारे में सवाल पर ध्रुव ने कहा कि अभी तक कोई भी नाम डिसाइड नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि बेटी का नाम पत्नी श्रुति के साथ मिलकर डिसाइड करेंगे। गौरतलब है की 20 जून 2017 को कोरिओग्राफर श्रुति मर्चेंट और एक्टर ध्रुव भंडारी की शादी हुई थी। श्रुति डांस कोरिओग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन हैं। श्रुति ने कई बॉलीवुड गानों में बहन वैभवी को कोरिओग्राफी में असिस्ट किया है। इसके अलावा 'लेडीज vs रिकी बहल' के 'ठग ले' गाने में कोरिओग्राफी से श्रुति ने अपना इंडिविजुअल डेब्यू किया और इस गाने के लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले।

उनके पति ध्रुव भी एक एक्टर हैं जिन्होंने छोटे परदे के साथ साथ कुछ फिल्म्स में भी काम किया है। क्लिक, 'दिल तो बच्चा है जी' और 'पैसा हो पैसा' जैसी फिल्म्स में ध्रुव नज़र आ चुके हैं। ध्रुव आखिरी बार स्टार प्लस के शो तेरे मेरे शहर में लीड रोल में नज़र आए थे।

chat bot
आपका साथी