धर्मेंद्र भी हुए कोरोना वायरस से परेशान, बोले- 'बीमारी ने नाक में दम कर रखा है'

धर्मेंद्र इन दिनों अपने फार्महाउस में हैं। धर्मेंद्र यहां से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फार्महाउस की झलक फैंस को दिखाते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो और फैंस के साथ शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:08 PM (IST)
धर्मेंद्र भी हुए कोरोना वायरस से परेशान, बोले- 'बीमारी ने नाक में दम कर रखा है'
कोरोना से परेशान हुए धर्मेंद्र, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस से इन दिनों सभी लोगों को परेशान कर रका है। इस संक्रमण की वजह से हर कोई परेशान हो रहा है। जो इससे जूझ रहे हैं वो तो परेशान हो ही रहे हैं, साथ ही साथ जो लोग इस संक्रमण के डर से घरों पर ही बैठे हैं उनके लिए भी यह समय काफी परेशानी भरा है। आम लोगों के साथ ही अब तो खास लोग भी इससे परेशान हो चुके हैं। हाल ही में बॉलीवड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी बताया कि अब वो इससे परेशान हो चुके हैं।

दरअसल धर्मेंद्र इन दिनों अपने फार्महाउस में हैं। धर्मेंद्र यहां से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फार्महाउस की झलक फैंस को दिखाते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो और फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र कोरोना से हो रही परेशानियों के बारे में बात कर रहे हैं। धर्मेंद्र का कहना है कि इस संक्रमण ने उनकी नाक में दम कर रखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

वायरल हो रहे इस वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं कि, 'दोस्तों, कोरोना ने तो दुनियाभर की नाक में दम कर रखा है। मैं तो एक दिन पहले ही लॉकडाउन से यहां आ गया था अपने फार्म हाउस पर। रोज खबरें सुनता रहता हूं दुख होता है। मैं दुआ करता हूं ये बीमारी जल्दी खत्म हो जाए। आप सब अपना ख्याल रखना। जैसे-जैसे हिदायत मिल रही हैं आपको उसे अमल करना है और मेरी दुआ है कि कोरोना आपको छूकर भी न जाए। सब ठीक रहें, खुश रहें। लव यू ऑल।'

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'सब ठीक हो जाएगा। पॉजिटिव रहें'। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साल लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। धर्मेंद्र के फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं साथ ही साथ उनसे भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं।

सलमान खान और सोनू सूद को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- 'असली हीरो वही हैं'

chat bot
आपका साथी