Dalip Tahil के बेटे ध्रुव को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

दलिप ताहिल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा वह फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं भी निभा चुके हैं। दलिप ताहिल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:45 AM (IST)
Dalip Tahil के बेटे ध्रुव को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
दलिप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरु की भूमिका कई शो में निभाई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। दलिप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार एनसीबी ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एनसीबी बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल की जांच लगातार कर रहा है।

एनसीबी ने कई कलाकारों को ड्रग्स एंगल में नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं कई लोगों से पूछताछ भी की थी। इतना ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती को न सिर्फ गिरफ्तार किया था बल्कि दोनों महीने भर जेल में भी रहे थे।

एएनआई ने मामले की जांच के बारे में बताते हुए कहा है, 'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता दलिप ताहिल के बेटे ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है।' खबरों के अनुसार बुधवार को ध्रुव को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। ध्रुव पर आरोप लगा है कि वह लगातार एक ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीद रहे थे। एक ड्रग पेडलर के साथ व्हाट्सएप चर्चा लीक होने के बाद एनसीबी ने ध्रुव को गिरफ्तार किया है।

Anti Narcotic Cell, Bandra Unit today arrested Dhurv Tahil, son of actor Dalip Tahil, in connection with a drug case. Further investigation is underway: Narcotic Control Bureau, Mumbai pic.twitter.com/u3LCHjTFX1

— ANI (@ANI) May 5, 2021

इसके पहले एनसीबी सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से ड्रग्स मामले में पूछताछ कर चुका है। दलिप ताहिल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा वह फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं भी निभा चुके हैं। दलिप ताहिल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

दलिप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरु की भूमिका कई शो में निभाई है। दलिप ताहिल कई शो में भी नजर आ चुके हैं। दलिप ताहिल के बेटे के बारे में सुनकर उनके फैंस को सदमा लगा है और वह दलिप ताहिल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी