Aamir Khan एक्टिंग ही नहीं Chess के भी महारथी हैं, विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद संग करेंगे कॉम्पटीशन, जानें तारीख और समय

Photo Credit - Chess.com - India twitter Photo Screenshot

सुपरस्टार आमिर खान ज्ल्द ही पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद संग चेस खेलते नजर आने वाले हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। आमिर और विश्वनाथन आनंद के बीच होने वाले इस प्रतियोगिता की जानकारी चेस.कॉम (Chess.Com India) इंडिया की ओर से दी गई है।

Priti KushwahaTue, 08 Jun 2021 10:24 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टर आमिर खान इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स की लिस्ट में ​गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर हमेशा से ही अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह न​ सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने एक अलग टैलेंट यानी चेस (Chess) के भी महारथी हैं। वह अपने इस टैलेंट से फैंस को कई बार रुबरु करा चुके हैं। उन्हें अक्सर चेस के प्रति अपनी रुचि के बारे में फैंस को बताते देखा गया है। वहीं अब एक्टर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिसे सुनकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। आइए जानते हैं क्या?

सुपरस्टार आमिर खान ज्ल्द ही पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद संग चेस खेलते नजर आने वाले हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। आमिर और विश्वनाथन आनंद के बीच होने वाले इस प्रतियोगिता की जानकारी चेस.कॉम (Chess.Com India) इंडिया की ओर से दी गई है। बता दें कि दोनों के बीच यह मैच 13 जून को होने वाला है।

 

आपको बता दें कि चेस डॉट कॉम इंडिया की ओर से आमिर और विश्वनाथन आनंद के बीच होने वाले मैच के बारे में ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'जिस वक्त का आप सब इंतजार कर रहे थे। सुपरस्टार आमिर खान, चेस के उत्साही प्रेमी पूर्व विश्व चैंपियन विशी आनंद के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे! कृपया इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उदारतापूर्वक दान करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें।' 

आपको बता दें कि इससे पहले भी आमिर और विश्वनाथन को एक साथ चेस खेलते देखा जा चुका है। उस दौरान भी आमिर ने विश्व चैंपियन को मैच में बराबर की टक्कर दी थी। उनके बेहतरीन जिससे विश्वनाथन आनंद भी काफी इंप्रेस हुए थे। 

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में वे सरदार के रोल में नजर आएंगे। वहीं इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की सुपरहिट फिल्म 'द फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल रीमेक है।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.