Ira Khan बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ कर रही हैं जमकर मस्ती, देखें तस्वीरें

आयरा खान ने इस साल वैलेंटाइन डे पर नूपुर शिखारे के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने नूपुर शिखारे के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी। दोनों काफी मस्ती करते नजर आते हैं। साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प नोट भी लिखा था।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:45 AM (IST)
Ira Khan बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ कर रही हैं जमकर मस्ती, देखें तस्वीरें
आयरा खान एक निर्देशिका बनना चाहती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि काफी वायरल होती है। इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ चल रहे अफेयर को लेकर चर्चा में है। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर करती है। दोनों काफी मस्ती करते नजर आते हैं।

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ लॉकडाउन को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। वह जिम में पसीना बहा रहे है। आयरा नूपुर शिखारे का ध्यान भटकाने का कोशिश कर रही है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा है, 'मुझे इस का ध्यान भटकाने में मजा आता है।' साथ ही उन्होंने पूछा है, 'यह कौन सा अंदाज है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

हाल ही में नूपुर शिखारे आयरा खान के साथ किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आए थे। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें किक बॉक्सिंग के अलावा दोनों की केमिस्ट्री भी नजर आ रही है। आयरा ने इस साल वैलेंटाइन डे पर नूपुर शिखारे के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने नूपुर शिखारे के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी। साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प नोट भी लिखा था। आयरा खान एक निर्देशिका बनना चाहती हैं।

हाल ही में उन्होंने यूरोपियन मेडा नामक एक प्ले का निर्देशन किया था। इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने अहम भूमिका निभाई थी। यह शो काफी पसंद किया गया था। आयरा खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। वह अपने फैंस से भी बात करती है।

आयरा खान आमिर खान की बेटी है। वह आमिर खान की फिल्मों की बड़ी प्रशंसक है। आमिर खान भी अपनी बेटी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। उन्होंने आयरा खान के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की है।

chat bot
आपका साथी