एयरपोर्ट पर फैन ने चूमा अर्शी खान का हाथ, ऐसा था 'आवाज की जान' का रिएक्शन

कई बार ये फैंस कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे सेलेब्स ही हक्के- बक्के रह जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ बिग बॉस फेम अर्शी खान के साथ जब उनके एक फैन ने उन्हें एयरपोर्ट पर सबके सामने चूम लिया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:21 PM (IST)
एयरपोर्ट पर फैन ने चूमा अर्शी खान का हाथ, ऐसा था 'आवाज की जान' का रिएक्शन
अर्शी खान और उनका फैन, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सेलेब्स हों या टेलीविजन सेलेब्स फैंस के बीच सभी का बोलबाला रहता ही है। सभी फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को बेशुमार प्यार करते हैं। ऐसे में कई बार ये फैंस कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे सेलेब्स ही हक्के- बक्के रह जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ बिग बॉस फेम अर्शी खान के साथ जब उनके एक फैन ने उन्हें एयरपोर्ट पर सबके सामने चूम लिया।

दरअसल हाल ही में अर्शी खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्शी मीडिया फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद हुईं। अर्शी के साथ कैमरा में एक ऐसा मंजर कैद हुआ जिसे देख अर्शी खुद भी हक्की- बक्की रह गईं। एयरपोर्ट पर अर्शी से एक फैन मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने आया था। लेकिन इसी दौरान फैन ने अर्शी को चूम लिया। अर्शी भी इसे देख हैरान रह गईं।

हालांकि फैन ने अर्शी का हाथ चूमा था। अर्शी के इस वीडियो को सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर किया है। वीडियो में अर्शी काले रंग का सूट पहनी नजर आ रही हैं। साथ में उन्होंने काले रंग के चश्मे भी पहने हुए हैं। अर्शी इस दौरान सिर पर पल्ला भी रखी हुई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अर्शी पैपराजी से बात कर रही होती हैं तभी एक फैन अर्शी के साथ सेल्फी लेने चला आता है। अर्शी भी फैन को मना नहीं कर पातीं। सेल्फी लेने के बाद अचानक फैन अर्शी के हाथ को चूम लेता है और चला जाता है। अर्शी भी हैरान रह जाती हैं और कहती हैं 'अरे भैया'।

इसके बाद सभी फोटोग्राफर्स अर्शी से कहते हैं 'मैडम ये क्या हो गया, ये क्या हुआ मैडम'। इसके बाद अर्शी पैपराजी से कहती हैं- 'चलो चलो... हो गया अभी।' कुछ सेकंड्स का ये वीडियो बेहद मजेदार नजर आता है। वैसे फैन के गट्स की भी दाद दी जाएगी कि भरी महफिल में अर्शी के हाथ को चूमने की डेयरिंग दिखा गया।

'जोधा- अकबर' एक्ट्रेस परिधि शर्मा को परिवार सहित हुआ करोना, 4 साल का बेटा है संक्रमण से सुरक्षित

chat bot
आपका साथी