Republic Day 2021: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भारत की इन 15 खास महिलाओं की तस्वीर, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। साथ ही उनका पोस्ट वायरल भी हो रहा है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:39 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:39 AM (IST)
Republic Day 2021: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भारत की इन 15 खास महिलाओं की तस्वीर, कही ये बड़ी बात
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, Instagram : priyankachopra .

नई दिल्ली, जेएनएन। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को भारतीय अपने खास अंदाज में बनाते रहे हैं। कई फिल्मी सितारे भी इस दिन को खास अंदाज में मनाने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उन 15 महिलाओं की तस्वीरों को साझा किया है जिनका भारतीय संविधान के निर्माण में खास योगदान रहा है। तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने इन महिलाओं के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने पूरी दुनिया की शासन प्रणाली में शामिल महिलाओं के बारे में रिसर्च किया है और उनके बारे में पढ़ा कि कैसे उनकी कुशलता और हुनर ने समाज और देश को प्रभावित किया है। देश के नेतृत्व में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी जानकारी देने वाला, दिलचस्प और इतना आनंददायक रहा। मैं कुछ मजेदार जानकारियां शेयर करना चाहूंगी, जो मुझे हाल ही में पता चला है और मुझे लगता है आज सबसे सही दिन है इसे बताने का जो मैंने जाना है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के आखिरी में लिखा है, 'क्या आपको पता है संविधान सभा की इन 15 महिलाओं के बारे में जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई है? काफी प्रेरणादायक है और देश के आधारभूत सिद्धांतों को तैयार करने में इन्होंने जो योगदान दिया है इसका जश्न मनाने का आज सबसे बढ़िया दिन है, गणतंत्र दिवस की बधाई।'

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। फिल्म में एक सामाजिक भेदभाव को दिखाया जाएगा। द व्हाइट टाइगर में मुख्य रूप से गरीबी, जाति, धर्म, और भ्रष्टाचार पर कमेंट किया गया है। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। इस फिल्म में पहली बार प्रियंका और राजकुमार राव साथ में काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी