करीना कपूर खान ने देखते ही देखते किए 108 सूर्य नमस्कार, वीडियो में एक्ट्रेस की एनर्जी देख फैंस हुए हैरान

करीना अब लाल सिंह चड्ढा में दिखायी देंगे जो 2022 में 14 अप्रैल को आएगी। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म पहले इसी साल क्रिसमस पर आने वाली थी मगर फिर इसकी रिलीज स्थगित करके इसके वेलेंटाइन डे पर रिलीज करने की घोषणा की गयी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:37 AM (IST)
करीना कपूर खान ने देखते ही देखते किए 108 सूर्य नमस्कार, वीडियो में एक्ट्रेस की एनर्जी देख फैंस हुए हैरान
Kareena Kapoor Khan surya Namaskar. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर खान बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से हैं, जो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इसी साल दूसरी बार मां बनीं करीना अपनी फिटनेस और एनर्जी लेवल से फैंस को चौंकाती रहती हैं। करीना फिट रहने के लिए जिम के बजाए योगा और सूर्य नमस्कार जैसे पारम्परिक तरीकों को अपनाती हैं और इंस्टाग्राम के जरिए अक्सर अपने वीडियो और फोटो से लाखों फॉलोअर्स को प्रेरित करती हैं। अब करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो 108 सूर्य नमस्कार पूरे करने का दावा कर रही हैं।

गुलाबी रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक एक्सरसाइज पैंट पहने हुए करीना वीडियो में सूर्य नमस्कार करती दिख रही हैं। हालांकि, गिनती 105 से शुरू होती है। ऐसा लगता है कि बेबो ने आखिरी के तीन सूर्य नमस्कार को ही वीडियो में कैद किया है। वरना, वीडियो की अवधि काफी हो जाती। इस वीडियो के साथ करीना ने लिखा- 108 सूर्य नमस्कार पूरे कर लिये। आभार और शुक्रिया। आज रात अपनी पम्पकिन पाई खने के लिए तैयार हूं।

करीना के इस वीडियो कोई लोगों ने देखा और पसंद किया है, जिसका पता कमेंट सेक्शन से चलता है। कमेंट्स में लोगों ने करीना के एनर्जी लेवल की तारीफ की है। कई ने इस पर हैरानी जतायी है। कुछ ट्रोल्स ने करीना को योग करने के लिए चेतावनी दी। कहा कि सूर्य नमस्कार मुस्लिम नहीं मानते हैं तुम मुस्लिम हो और मुस्लिम योग नहीं करते। इसलिए कहीं फतवा ना दे दिया जाए।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

बता दें, करीना अब लाल सिंह चड्ढा में दिखायी देंगे जो 2022 में 14 अप्रैल को आएगी। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म पहले इसी साल क्रिसमस पर आने वाली थी, मगर फिर इसकी रिलीज स्थगित करके इसके वेलेंटाइन डे पर रिलीज करने की घोषणा की गयी थी। हाल ही में फिल्म के 14 अप्रैल को आने की सूचना दी गयी है। करीना की आखिरी रिलीज फिल्म अंग्रेजी मीडियम है, जो 2020 में आयी थी। 

chat bot
आपका साथी