तापसी पन्नू को आई ऋषि कपूर की याद, 'मुल्क' के 3 साल पूरे होने पर दिवंगत एक्टर के लिए कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया है। तापसी पन्नू और ऋषि कपूर ने सुपरहिट फिल्म मुल्क में साथ काम किया था। फिल्म में इन दोनों के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:21 PM (IST)
तापसी पन्नू को आई ऋषि कपूर की याद, 'मुल्क' के 3 साल पूरे होने पर दिवंगत एक्टर के लिए कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर , तस्वीर- Instagram: taapsee

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया है। तापसी पन्नू और ऋषि कपूर ने सुपरहिट फिल्म मुल्क में साथ काम किया था। फिल्म में इन दोनों के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मंगलवार को फिल्म मुल्क को रिलीज हुए तीन साल पूरे हुए हैं। ऐसे में तापसी पन्नू ने ऋषि कपूर को याद किया है। साथ ही उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

ऋषि कपूर का पिछले साल निधन हो गया था। तापसी पन्नू और उन्होंने फिल्म मुल्क में आखिरी बार साथ काम किया था। इस फिल्म के तीन साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के लिए खास पोस्ट लिखा है। तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म मुल्क का एक ट्रेलर साझा किया है। इस ट्रेलर के साथ उन्होंने ऋषि कपूर को याद किया।

तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म के 3 साल जो हमेशा खास रहेंगे। आज भी याद है वो वक्त जो हमने ऋषि कपूर जी के साथ बिताए थे। आज फिल्म को 3 साल पूरे हो रहे हैं, पेश है हमारे महान अभिनेता मुराद अली मोहम्मद को श्रद्धांजलि! आप हमेशा याद आएंगे चिंटू जी।' बता दें कि फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर के किरदार का नाम मुराद अली मोहम्मद था।

3 years of a film that will always remain a special one. Still remember the time we spent together with #RishiKapoor ji. Today as the film completes 3 years, here's a tribute to our legendary actor, Murad Ali Mohammed! You'll always be missed Chintu ji. pic.twitter.com/ugqRWMHZVf

— taapsee pannu (@taapsee) August 3, 2021

सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का यह ट्ववीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और दिवंगत अभिनेता के फैंस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म मुल्क 3 अगस्त साल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के अलावा प्रतीक बब्बर, मनोज पाहवा, रजत कपूर और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म मुल्क का निर्देशन अभिनव सिन्हा ने किया था।

वहीं बात करें ऋषि कपूर की तो उनका निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एनएच रिलांयस अस्पताल में हुआ था, जहां उन्हें तबीयत बिगड़ने पर भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था, जिसके इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गये थे। 2019 के सितंबर महीने में उनकी वापसी हुई थी। फरवरी में ऋषि दिल्ली एक फिल्म की शूटिंग करने गए थे। उस दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

chat bot
आपका साथी