Pankaj Tripathi के इंस्टाग्राम पर हुए 3 मिलियन फॉलोअर्स, एक्टर ने खुश होकर फैंस को दी शानदार वर्चुअल पार्टी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के चलते में सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कई फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:23 PM (IST)
Pankaj Tripathi के इंस्टाग्राम पर हुए 3 मिलियन फॉलोअर्स, एक्टर ने खुश होकर फैंस को दी शानदार वर्चुअल पार्टी
Pankaj Tripathi 3 million followers on Instagram photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के चलते में सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कई फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कागज' के लिए भी उनकी काफी तारीफ हो रही है।

अपनी शानदार परफॉरमेंस की वजह से पंकज त्रिपाठी हर किसी के चहेते बन गए हैं और उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस 3 मिलियन फॉलोअर्स होने की जानकारी देते हुए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है।

जिसमें उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा ‘मुझे पता चला कि मेरे इंस्टा पर मुझे से 3 मिलियन लोग जुड चुके हैं, जिसके लिए आप सबका बहुत-बहुत आभार और इसी खुशी में हम वर्चुआल पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, तो आप आपने घर की रसोई में जानकर इस खुशी में एक गिलास पानी पीकर 5 बार गंहरी लंबी सांस लें।’ उन्होंने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘बहुत स्नेह, विद लव।’ वहीं उनके इस वीडियो पर उनके फैंस और करीबी दोस्त काफी फनी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अभिनेता के 3 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर बधाई देते हुए कमेंट लिखा, ‘3मिलियन फॉलोअर्स हुए ये महत्वपूर्ण नहीं है, किसके अकांउट पर हुए ये महत्वपूर्ण है।’ पंकज त्रिपाठी आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलस एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन ये पहचान काफी संघर्ष और महेनत के बाद मिली है।

जिसका जिक्र वो हमेशा टीवी इंटरव्यूओं में करते रहते हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म कागज में देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार का काफी प्रशांसा हो रही है, कागजा फिल्म का डायरेक्शन सतीश कौशल ने किया है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी संदीप और पिंकी फरार और फिल्म 83 में रणवीर कपूर के साथ नजर आएगें।

chat bot
आपका साथी