17 Years Of Lakshya: फरहान अख्तर ने शेयर किया BTS वीडियो, प्रीति जिंटा बोलीं- 'अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म'

फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म के नाम कई अवॉर्ड्स भी आए थे। वहीं अब फिल्म के 17 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फिल्म को याद करते हुए वीडियो शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:08 PM (IST)
17 Years Of Lakshya: फरहान अख्तर ने शेयर किया BTS वीडियो, प्रीति जिंटा बोलीं- 'अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म'
17 Years Of Lakshya, Photo Credit: INSTAGRAM

 नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'लक्ष्य' की रिलीज को 17 साल पूरे हो गए है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म के नाम कई अवॉर्ड्स भी आए थे। वहीं अब फिल्म के 17 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फिल्म को याद करते हुए वीडियो शेयर किया है।

फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म का एक BTS वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में फरहान ने लिखा, 'मैं हमेशा इंडियन आर्मी का शुक्रगुजार रहूंगा हमें सपोर्ट करने के लिए और अविश्वसनीय रूप से समर्पित और दृढ़ कास्ट और क्रू मेंबर्स का जिन्होंने मेरे इस जीवन अनुभव में सहयोग दिया है। मैं इसे फिल्म नहीं कहूंगा, क्योंकि ये हमेशा उससे भी बढ़कर रहेगी। लक्ष्य के 17 साल।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

फरहान के अलावा प्रीति जिंटा ने भी फिल्म के गाने 'अगर मैं कहूं' की क्लिप को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में प्रीति ने फिल्म से जुड़ा अनुभव भी साझा किया है। प्रीति ने कैप्शन में लिखा, 'आज लक्ष्य फिल्म की याद आ रही है। मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म। 18000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर शूटिंग। ये एक साथ ही डरावना भी था और खूबसूरत भी। मुझे इस फिल्म पर काफी गर्व है। इस फिल्म की हर एक चीज पर गर्व है। ये फिल्म सीमा पर खड़े जवानों के लिए एक लव लेटर थी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

बता दें कि 18 जून 2004 को रिलीज हुई ये फिल्म सेना के जवानों पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म में प्रीति ने न्यूज रिपोर्ट का किरदार निभाया था। तो वहीं ऋतिक रोशन एक ऐसे व्यक्ति बने थे जिसका जीवन में कोई लक्ष्य नहीं रहता। लेकिन समय के साथ ऋतिक सेना में जवान बन जाते हैं और अपना लक्ष्य तय करते हैं। फिल्म के सारे गाने और डायलॉग्स को भी खूब पसंद किया गया था।

chat bot
आपका साथी