पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः आज भाजपा जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो सकती है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को 291 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी तीन सीटें उसने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ी हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 09:18 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 09:18 AM (IST)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः आज भाजपा जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो सकती है।

नई दिल्ली,जेएनएन। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो सकती है। उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को 291 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी तीन सीटें उसने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ी हैं।

वाममोर्चा ने भी जारी की सूची

टीएमसी के अलावा वाममोर्चा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस व इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) के साथ गठबंधन करके वाममोर्चा चुनाव लड़ रहा है। पहले दो चरणों में 60 सीटों पर चुनाव होना है। कांग्रेस 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) को पांच सीटें दी गई हैं। इन दोनों दलों की सीटें तय हो जाने पर भी उन्होंने अपने उम्मीदवारों के नामों का फिलहाल एलान नहीं किया है।

दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी 

चुनाव आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। दूसरे चरण में राज्य के चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। इनमें बांकुड़ा, दक्षिण 24 परगना के अलावा पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिले शामिल हैं। नामांकन  क की अंतिम तिथि 12 मार्च है। वहीं वापस लेने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। इससे पहले पहले चरण के मतदान के लिए गत दो मार्च को अधिसूचना जारी हुई थी। ऐसे में अब तक अब तक छह जिलों की 60 सीटों के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। कोरोना के मद्देनजर मतदान का समय बढ़ाया गया है। 

भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की

इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 70 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।  मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हेमंत विश्व सरमा अपनी मौजूदा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। पहली सूची में पार्टी ने 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया। पार्टी के अनुसार सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) क्रमश: 26 और आठ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

chat bot
आपका साथी