पश्चिम बंगाल में स्मृति ईरानी बोलीं, ममता बनर्जी ने दुष्कर्म को भी बना दिया है राजनीतिक हथियार

कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मृति ने कहा ममता बनर्जी ने अपराध व दुष्कर्म को भी एक पोलिटिकल इंस्ट्रूमेंट (राजनीतिक हथियार) बना दिया है। पंचायत चुनाव में जिसने भी आवाज उठाई उसकी आवाज दबा दी गई थी।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:45 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में स्मृति ईरानी बोलीं, ममता बनर्जी ने दुष्कर्म को भी बना दिया है राजनीतिक हथियार
केंद्रीय मंत्री स्मतृति ईरानी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में दुष्कर्म को भी राजनीतिक हथियार बना दिया है।

स्मृति ने कहा कि आज बंगाल में यदि आठ चरणों में मतदान हो रहे हैं, तो इसका मुख्य कारण बंगाल की राजनीतिक हिंसा है, जिसमें विरोधी दल के नेताओं को बलि दी जा रही है।

कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मृति ने कहा, 'ममता बनर्जी ने अपराध व दुष्कर्म को भी एक पोलिटिकल इंस्ट्रूमेंट (राजनीतिक हथियार) बना दिया है। पंचायत चुनाव में जिसने भी आवाज उठाई, उसकी आवाज दबा दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के साथ दुष्कर्म किए गए थे। हमारे 130 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मार दिया गया है।

स्मृति ने कहा कि तृणमूल नेता बोल रहे हैं कि खेला करेंगे। लेकिन अब असली परिवर्तन होगा। दो मई के बाद भाजपा की सरकार बनने पर एक-एक टीएमसी के गुंडों को जेल में भेजेंगे। 

chat bot
आपका साथी