Bengal Election Result 2021: बंगाल में खेला होये गेछे! TMC की हैट्रिक, 3 से 77 सीटों पर पहुंची भाजपा; कांग्रेस और लेफ्ट का पत्ता साफ

West Bengal Election Result 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक लगा दी है। यानी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। भाजपा को 75 से ज्यादा सीट जीती है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट का पत्ता साफ हो गया है। इनका खाता तक नहीं खुला है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:06 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 06:03 AM (IST)
Bengal Election Result 2021: बंगाल में खेला होये गेछे! TMC की हैट्रिक, 3 से 77 सीटों पर पहुंची भाजपा; कांग्रेस और लेफ्ट का पत्ता साफ
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 का नतीजा आज।

कोलकाता, जेएनएन। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक लगा दी है। यानी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। वहीं भाजपा उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में वह केवल तीन सीट जीती थी। इस बार वह 77 सीट जीती है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट का पत्ता साफ हो गया है। इनका खाता तक नहीं खुला है। चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने 'खेला होबे' का नारा दिया था। इसका मतलब है कि खेला होगा और नतीजों को देखकर लग रहा है कि बंगाल में 'खेला होये गेछे' यानी खेला हो गया है। खेला भी ऐसा हुआ कि ममता ने चुनावी दंगल में अकेले भाजपा समेत अन्य दलों के धुरंधरों को चित कर दिया।

West Bengal Election Result 2021 UPDATES

- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट का पत्ता साफ हो गया है। इनका खाता तक नहीं खुला है। चुनाव आयोग के अनुसार टीएमसी को 213 सीटों पर और भाजपा को 77 सीटों पर जीत मिली है। निर्दल्य और राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के खाते में एक-एक सीट आई है। 

- चुनाव आयोग ने नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी की आधिकारिक जीत की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हार गई हैं। रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना फिलहाल जारी है। सोमवार सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक 292 में 287 सीटों के नतीजे आ गए थे। टीएमसी को 209 सीटों पर जीत मिली है। वह चार सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 76 सीट जीत चुकी है। एक सीट पर आगे चल रही है। निर्दल्य और राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के खाते में एक-एक सीट आई है। 

- तृणमूल कांग्रेस मुख्य निर्वाचन कार्यालय, पश्चिम बंगाल को पत्र लिखा है, जिसमें नंदीग्राम के वोटों की तत्काल पुन: गिनती की मांग की गई है।

- समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार  तृणमूल कांग्रेस का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में चुनाव आयोग के कार्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला है और नंदीग्राम में रीकाउंटिंग की मांग की है। वहीं ममता बनर्जी ने कोर्ट भी जाने की बात कही है।

- चुनाव आयोग ने 246 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए थे। इसमें से टीएमसी 186 सीट जीत गई है। 28 पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 59 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। 17 पर आगे चल रही है। अन्य को एक सीट पर जीत मिली है। 

- चुनाव आयोग के अनुसार फिलहाल 115 सीटों के नतीजे आ गए हैं। टीएमसी 93 सीट जीत गई है। 123 पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 21 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। 53 पर आगे चल रही है। अन्य को एक सीट पर जीत मिली है। 

- चुनाव आयोग के अनुसार 292 में से 86 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस वक्त तृणमूल कांग्रेस 147 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 69 सीटों पर वह जीत गई है। भाजपा 58 सीटों पर आगे चल रही है। 16 पर उसे जीत मिली है। एक पर अन्य को जीत मिली है।

- चुनाव आयोग के अनुसार 292 में से 22 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस वक्त तृणमूल कांग्रेस 190 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 18 सीटों पर वह जीत गई है। भाजपा 79 सीटों पर आगे चल रही है। तीन पर उसे जीत मिली है। एक पर अन्य को जीत मिली है।

- बंगाल विधानसभा की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में कांटे की टक्कर के बीच बड़ा उलटफेर हुआ है। पहले खबर आई थी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1,200 वोटों से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को हरा दिया है। लेकिन, इस बीच अब खबर है कि  सुवेंदु ने उन्हें 1957 वोटों से हरा दिया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नंदीग्राम को लेकर सवाल पर ममता ने खुद कहा कि उन्हें नंदीग्राम के लोगों का फैसला मंजूर है। हालांकि, साफ तौर पर उन्होंने नहीं कहा कि वह हार गई हैं। ममता ने कहा-  भूल जाइए, नंदीग्राम। हम पूरे बंगाल में जीते हैं। वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा था। कभी ममता तो कभी सुवेंदु आगे चल रहे थे।

चुनाव आयोग के अनुसार 292 में से छह सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस वक्त तृणमूल कांग्रेस 208 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 5 सीटों पर वह जीत गई है। भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है। एक पर उसे जीत मिली है।

- चुनाव आयोग के अनुसार 292 में से चार सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस वक्त तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं चार सीटों पर वह जीत गई है। भाजपा 83 सीटों पर आगे चल रही है। 

- चुनाव आयोग के अनुसार 292 में से तीन सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस वक्त तृणमूल कांग्रेस 206 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर वह जीत गई है। भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है।

- चुनाव आयोग के अनुसार 292 में से दो सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस वक्त तृणमूल कांग्रेस 205 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर वह जीत गई है। भाजपा 81 सीटों पर आगे चल रही है। 

- नंदीग्राम में रोमांचक मुकाबले में ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हरा दिया है। इस वक्त टीएमसी 213 और भाजपा 77 सीटों पर आगे हैं।

- नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच सांसे रोक देने वाला मुकाबला। ममता बनर्जी 17वें राउंड में फिर 820 वोटों से आगे निकली। आखिरी राउंड की गिनती जारी।

- चुनाव आयोग के अनुसार फिलहाल टीएमसी 202 और भाजपा 82 सीटों पर आगे। 

- नंदीग्राम में कांटे की टक्कर। ममता बनर्जी फिर पीछे हो गई हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार 16 वें राउंड की मतगणना के बाद नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 6 वोटों से आगे। अब एक ही राउंड की बची है गिनती।

- चुनाव आयोग के अनुसार टीएमसी इस वक्त 203 और भाजपा 81 सीटों पर आगे चल रही है। 

- दार्जिलिंग जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस और उसके सहयोगी दल गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की करारी हार होती दिख रही है दार्जिलिंग जिले अंतर्गत आने वाले सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी तो उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 

- चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने खेला होबे का नारा दिया था। इसका मतलब था कि खेला होगा और अभी तक मतगणना को देखकर लग रहा है कि बंगाल में खेला होये गेछे यानी खेला हो गया है। खेला भी ऐसा हुआ कि ममता ने चुनावी दंगल में अकेले भाजपा समेत अन्य दलों के धुरंधरों को चित कर दिया। टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 80 सीटों पर।  

- दोपहर 2 बजे तक राज्य के सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस मुख्य विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 80 से भी कम सीटों पर सिमटती दिख रही है।

- पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस को मिल रही बढ़त के बीच नंदीग्राम में जश्न मनाते टीएमसी समर्थक। तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर आगे चल रही है।

- जानकारी के अनुसार इस समय टीएमसी 201 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है।  बाबुल सुप्रीयो समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से आगे निकल गई हैं। 

- जयपुर में भाजपा 1172 वोट से आगे है, काशीपुर में भाजपा 1027 वोट में आगे है, मानबाजार में तृणमूल कांग्रेस 2407 वोट में आगे है, रघुनाथपुर में तृणमूल कांग्रेस 963 वोट में आगे है, पारा में भाजपा 1302 वोट में आगे है,वलरामपुर में  तृणमूल कांग्रेस 341 वोट में आगे है,  पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस 6 राउंड 5 वोट में आगे है।

माटीगाडा-नक्सलबाड़ी- आनंदमय बर्मन (भाजपा) - 33147, राजेन सुन्दास (टीएमसी) - 18900, शंकर मालाकार (संयुक्त मोर्चा) - 6343। भाजपा के आनंदमय बर्मन 14246 वोट से आगे।

- सातवें राउंड में भी भाजपा के सुवेन्दु अधिकारी 8858 से आगे। सुवेन्दु अधिकारी को 49184, ममता बनर्जी को 40325 और वाममोर्चा उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी को 8749 वोट मिला।

- लगातार सात राउड तक पीछे रहने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री तथा डाबग्राम फुलवारी से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गौतम देव आठवें राउंड में करीब 700 वोटों से आगे निकले।

- पूरे देश की निगाह राज्य के सबसे हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम पर टिकी हैं। यहां मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के सुवेन्दु अधिकारी के बीच है। हल्दिया के वासुदेवपुर स्थित फर्स्ट गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड हाइ स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र में छह राउंड की गिनती संपन्न हो गई है। छठे राउंड में भाजपा के सुवेन्दु अधिकारी टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी से 7237 वोट से आगे चल रहे हैं। इस राउंड में सुवेन्दु को 42,574, ममता को 35,337 एवं वाममोर्चा प्रत्याशी मीनाक्षी मुखर्जी को महज 2258 वोट प्राप्त हुआ है। सातवें राउंड की गिनती जारी है। इस सीट पर 2009 से टीएमसी का दबदबा रहा है।

- रुझानों में टीएमसी की डबल सेंचुरी। टीएमसी 202 सीटों पर आगे। भाजपा 88 सीटों पर ही आगे। राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर इस बार बड़े उलटफेर की संभावना। नंदीग्राम के दंगल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ीं, सुवेंदु अधिकारी 7,000 से अधिक वोटों से आगे।

- माटीगाडा-नक्सलबाड़ी- आनंदमय बर्मन (भाजपा) - 26528, राजेन सुन्दास (टीएमसी) - 14953, शंकर मालाकार (संयुक्त मोर्चा) - 4947। भाजपा के आनंदमय बर्मन 11575 वोट से आगे। फांसीदेवा- छोटन किस्कू (टीएमसी) - 7903, दुर्गा मुर्मू (भाजपा) -22012,सुनील चंद्र तिर्की (संयुक्त मोर्चा) - 1335। भाजपा के दुर्गा मुर्मू 14109 वोट से आगे।

- रुझानों में तृणमूल को बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा 100 से नीचे है। ममता बनर्जी, बाबुल सुप्रीयो और स्वपन दासगुप्ता समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। 

- चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 187 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 84 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

- पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस 1166 वोट में आगे है , बाघमुंडी में आजसू पार्टी को मिला है 8203, कांग्रेस को मिला है मिला है7849, जयपुर में जयपुर में भाजपा 1172 वोट में आगे हैं, पारा में भाजपा 795 आगे हैं आगे है, बलरामपुर में बलरामपुर में तृणमूल कांग्रेस 1227 वोट में आगे है, मान बाजार में तृणमूल कांग्रेस 1247 वोट में आगे है,वांदोवान में तृणमूल कांग्रेस 558 वोट में आगे है, रघुनाथपुर में तृणमूल कांग्रेस 885 वोट में आगे हैं।

- मिल रही खबरों के अनुसार आसनसोल उत्तर से कानून मंत्री मलय घटक छह हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

- शुरुआती रुझानों में बंगाल में उम्मीदों के मुताबिक भाजपा नहीं कर रही प्रदर्शन। टीएमसी 188 सीटों पर आगे। भाजपा की सीटों की संख्या एक सौ से भी घटकर 98 पर आई। भाजपा के कई बड़े नेता चल रहे हैं पीछे। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बड़े अंतर से चल रहे हैं पीछे। नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी लगातार चल रही हैं पीछे।

- कोलकाता की टॉलीगंज सीट से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो 13 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर तृणमूल सरकार में मंत्री अरूप विश्वास के साथ है उनका मुकाबला। तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपन दासगुप्ता पीछे चल रहे हैं। 

- पिछले ढाई घंटे से जारी वोटों की गिनती के बाद शुरुआती रुझानों में 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में टीएमसी बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 157 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 120 सीटों पर आगे चल रही है जबकि लेफ्ट -कांग्रेस और आइएसएफ गठबंधन शुरुआती रुझानों में कहीं भी लड़ाई में नजर नहीं आ रही है। यह गठबंधन मात्र चार सीटों पर आगे चल रही है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी लगातार पीछे चल रही हैं। दूसरे राउंड में सुवेन्दु 8206 से आगे।

- प्रथम राउंड के अंत मे सिलीगुड़ी के भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष 7300 वोट से आगे।

- पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड में तृणमूल कांग्रेस आगे, मिला है कुल 6253 वोट, भाजपा को मिला है 4598,वांदोवान में भाजपा को 5368, तृणमूल कांग्रेस को 5926, काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को नीला 3764,  तृणमूल कांग्रेस को मिला 2910।

- कूचबिहार जिले की शीतलकूची सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे। नंदीग्राम सीट पर लगातार पीछे चल रही हैं ममता बनर्जी। नंदीग्राम में तीसरे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी 8,000 से ज्यादा वोटों से आगे।

- केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोलकाता की टॉलीगंज सीट से हुए पीछे। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री और राज्य के मंत्री अरूप विश्वास के बीच है मुकाबला। हुगली की तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपन दासगुप्ता 3000 वोटों से हुए पीछे। 

- बंगाल में शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस की बढ़त बढ़ती जा रही है। शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बहुमत। तृणमूल फिलहाल 148 सीटों पर, जबकि भाजपा 115 सीटों पर आगे। हालांकि यह शुरुआती आंकड़ा है और इसमें बड़े पैमाने पर फेरबदल की भी संभावना है। 

- जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों में  से छह में भाजपा और एक पर तृणमूल आगे।

- पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित राज्य की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। यहां से ममता बनर्जी को झटका लगा है। ममता बनर्जी काफी देर से सुवेन्दु अधिकारी से पिछड़ी हुई हैं।  प्रथम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। प्रथम राउंड में सुवेन्दु अधिकारी ममता बनर्जी से 1497 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे राउंड मैं शुभेंदु ने अपनी बढ़त बनाकर 4551 कर ली है है।

- बंगाल में 250 सीटों के रुझान आए। टीएमसी 126, भाजपा 119,  लेफ्ट- कांग्रेस व आइएसएफ गठबंधन दो एवं अन्य 3 सीटों पर आगे।

- नंदीग्राम में काफी देर से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी बनाए हुए हैं बढ़त। सुवेंदु अधिकारी 4551 वोटों से आगे।

- द्वितीय राउंड की गणना के अनुसार रायगंज से भाजपा के कृष्ण कल्याणी, कालियागंज से भाजपा के सौमेन राय, ईटाहार से तृणमूल के मोशरर्फ हुसैन, करनदिघी से तृणमूल के गौतम पाल हेमतावाद से तृणमूल के सत्यजीत वर्मन आगे

- दक्षिण दिनाजपुर में बालुरघाट,हरिरामपुर और कुशमांडी से भाजपा आगे। तपन,कुमारगंज और गंगारामपुर से तृणमूल आगे। सिलीगुड़ी में तीसरे स्थान पर खिसके अशोक भट्टाचार्य ,भाजपा के शंकर घोष आगे चल रहे हैं । दूसरे स्थान पर तृणमूल के ओम प्रकाश मिश्रा। 

- फिलहाल 228 सीटों के रूझान में तृणमूल 114 पर और 110 भाजपा पर आगे।

- नंदीग्राम में ममता बनर्जी को झटका लग सकता है। फिलहाल सुवेंदु अधिकारी के साथ कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल भाजपा 108 और टीएमसी 120 सीटों पर आगे।

- मतगणना के शुरुआती चरण में उत्तर बंगाल की अघोषित राजधानी सिलीगुड़ी में कांग्रेस-वाममोर्चा-इंडियन सेक्युलर फ्रंट के संयुक्त मोर्चा के माकपाई उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

- उत्तर दिनाजपुर- इस्लामपुर से टीएमसी  दो हजार से मतों से आगे। चोपड़ा में टीएमसी चार हजार से आगे।। ग्वालपोखर में भी  टीएमसी आगे। चाकुलिया में भाजपा 1850 मतों  से आगे।

- हुगली की तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपन दासगुप्ता आगे। कोलकाता पोर्ट सीट से तृणमूल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम आगे। मतगणना के शुरुआती चरण में उत्तर बंगाल की अघोषित राजधानी सिलीगुड़ी में कांग्रेस-वाममोर्चा-इंडियन सेक्युलर फ्रंट के संयुक्त मोर्चा के माकपाई उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। आसनसोल उत्तर से मलय घटक आगे चल रहे, आसनसोल दणिण से सायोनी घोष आगे। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है।

- फिलहाल बंगाल में अब टीएमसी 86 और भाजपा 81 सीटों पर आगे। बहुत तेजी के साथ आंकड़े बदल रहे हैं ।

- नंदीग्राम में सबसे कांटे की टक्कर। कभी ममता तो कभी सुवेंदु अधिकारी हो रहे हैं आगे। फिलहाल नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी फिर हुई पीछे।

- बंगाल में बहुत तेजी के साथ बदल रहे हैं आंकड़े। टीएमसी 87 और भाजपा 75 सीटों पर आगे। कांग्रेस- शाम व आईएसएफ गठबंधन महज 4 सीटों पर आगे। हावड़ा की शिवपुर सीट पर तृणमूल प्रत्याशी व पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी हुए पीछे। भाजपा के रथीन चक्रबर्ती चल रहे हैं आगे।

- बंगाल के चुनावी इतिहास में पहली बार इतनी कांटे की टक्कर। बंगाल में 292 में से 146 सीटों के रुझान आए। टीएमसी 78 और भाजपा 72 पर आगे। रायगंज से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी 1680 मतों से आगे।

- कोलकाता की टॉलीगंज सीट से लगातार आगे चल रहे हैं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो। ‌इस सीट पर राज्य के मंत्री अरूप बिस्वास से है उनका मुकाबला।

- शुरुआती रुझानों में टीएमसी 78 और भाजपा 66 सीटों पर आगे। नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी फिर हुई आगे।

- डेबरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस भारती घोष आगे। इस सीट पर 2 आईपीएस के बीच है टक्कर। तृणमूल के प्रत्याशी पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर पीछे।

- नंदीग्राम में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर। ममता बनर्जी फिर हुई पीछे। सुवेंदु अधिकारी ने बनाई बढ़त। हावड़ा की शिवपुर सीट पर तृणमूल प्रत्याशी व पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी आगे।

- कूचबिहार के शीतलकूची सीट पर भाजपा आगे।शीतलकूची में ही फायरिंग की हुई थी घटना। ग्रामीणों की भीड़ के हमले के बाद आत्मरक्षा में सुरक्षाबलों की फायरिंग में चार लोगों की गई थी जान। पुरुलिया जिले की विभिन्न सीटों पर भाजपा आगे।

- बंगाल में पल-पल बदल रहा है आंकड़ा। नंदीग्राम में अब ममता बनर्जी हुई आगे। सुवेंदु अधिकारी दे रहे हैं कड़ी टक्कर। 

- बंगाल में पल-पल बदल रहा है आंकड़ा। शुरुआती रुझानों में टीएमसी 61 और भाजपा 54 सीटों पर आगे। बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल नंदीग्राम और सिंगूर सीट पर भाजपा आगे। दोनों सीट तृणमूल का रहा है गढ़।

- शुरुआती रुझानों में भी टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में ममता बनर्जी पीछे। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी चल रहे हैं आगे।

- शुरुआती रुझानों में भी टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। बंगाल में तृणमूल 55 और भाजपा 50 सीटों पर आगे।

- शुरुआती रुझानों में भी टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर। शुरुआती रुझानों में तृणमूल 50 और भाजपा 45 सीटों पर आगे। बेहला पूर्व सीट पर भाजपा की ओर से अभिनेत्री पायल सरकार आगे।

- बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बंगाल में शुरुआती रुझानों में आंकड़ा पल-पल बदल रहा है । कभी भाजपा तो कभी तृणमूल हो रही है आगे। तृणमूल 46 और भाजपा 44 सीटों पर आगे।

- हुगली की चुंचुरा सीट से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी आगे। मुस्लिम बहुल मालदा जिले में 4 सीटों पर भाजपा आगे। शुरुआती रुझान में बंगाल की चुनावी लड़ाई में कहीं नहीं दिख रही है कांग्रेस- लेफ्ट व आइएसएफ गठबंधन।

- बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाई हुई है। सिंगुर सीट पर भाजपा आगे। तृणमूल का गढ़ रहा है सिंगुर। कोलकाता की बालीगंज सीट से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चल रहे हैं आगे।

- बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बंगाल में 292 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। पल-पल बदल रहा है आंकड़ा। शुरुआती रुझानों में भी टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर। अब तक 66 सीटों के आए रुझान। भाजपा 36 जबकि टीएमसी 32 सीटों पर आगे।

- बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आसनसोल में भाजपा की अग्निमित्रा पाल चल रही है आगे। बांकुरा और मुर्शिदाबाद जिले में भाजपा आगे।

- बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बंगाल में शुरुआती रुझानों में टीएमसी 22 और भाजपा 19 सीटों पर आगे।

- बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार सुबह 8:00 बजे से राज्य के सभी 108 मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई। शुरुआत में पोस्टल बैलेटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आगे दिख रही है। इस बार बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। 

- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए मगगणना शुरू हो गई है। अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 

- अब से कुछ ही देर में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होगी। सबकी नजरें नंदीग्राम सीट पर है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सुवेंदु अधिकारी से मुकाबला है।  

- पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में सिलीगुड़ी कॉलेज के मतगणना केंद्र पर अधिकारी, मतगणना एजेंट और अन्य लोग पहुंचे। अब से कुछ ही देर में विधानसभा चुनाव 2021 के लिए मतों की गिनती शुरू होगी।

- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसको देखते हुए पूर्वी मेदनीपुर में एक मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

कोरोना महामारी के बीच आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा। काउंटिंग हॉल पुरुलिया पॉलिटेक्निक का दृश्य

मतगणना की प्रमुख बातें कुल सीट- 292 कुल- प्रत्याशी- 2116 कुल मतगणना केंद्र- 108 कुल ऑब्जर्वर-292 256 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती 15 राउंड कम से कम 25 राउंड अधिक से अधिक सर्वाधिक मतगणना केंद्र- दक्षिण 24 परगना-15 गणना केंद्र सबसे कम मतगणना केंद्र -कलिम्पोंग,अलीपुरद्वार , झाड़ग्राम-एक-एक

आठ चरणों में 81.76 फीसद मतदान

चुनाव में शुरू से लेकर अंत तक जमकर हिंसा देखने को मिली। एक दर्जन से अधिक लोगों की जानें गई। हिंसा की वजह से पांचवें दौर और कोरोना महामारी के कारण आखिरी के तीन चरणों में चुनाव प्रचार को मतदान से 72 घंटे पहले ही बंद करना पड़ा। इसके बावजूद बंगाल के मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। हालांकि, कोलकाता समेत कुछ और शहरी इलाकों के लोगों ने उस हिसाब से मतदान में भाग नहीं लिया जैसा ग्रामीण इलाकों में दिखा। बावजूद इसके आठ चरणों में बंगाल में 81.76 फीसद मतदान हुआ। दो सीटों शमशेरगंज और जंगीपुर में  के लिए मतदान 16 मई को होना है।

कुल 108 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य भर में कुल 108 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है, जहां बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन और वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि 23 जिलों में फैले मतगणना केंद्रों पर कम से कम 292 पर्यवेक्षकों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 256 कंपनियों को तैनात किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक 15 मतगणना केंद्र हैं जबकि कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और झाड़ग्राम में एक-एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

कोविड-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए गिनती के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी ईवीएम और वीवीपैट को विषाणु मुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया में शामिल लोगों के लिए केंद्र के बाहर मास्क, फेस शिल्ड और सेनिटाइजर रखे होंगे। प्रत्येक केंद्र को मतगणना के दौरान कम से कम 15 बार विषाणु मुक्त किया जाएगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

शारीरिक दूरी का पालन

अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए मेजों को ऐसे लगाने का फैसला किया है जिससे शारीरिक दूरी का अनुपालन किया जा सके। उन्होंने बताया कि एक कक्ष में मतगणना के लिए सात से अधिक मेजें नहीं होंगी जबकि पहले यह संख्या 14 होती थी। अधिक संख्या में मेजें वहां लगाई जाएंगी जहां पर जगह की कमी नहीं हो।

कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की होगी अनुमति

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के मुताबिक प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट या टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाण पत्र दिखाकर ही मतगणना केंद्र के भीतर जा सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि सभी जिलों के प्रशासन को आदेश जारी किया गया है कि वे मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ जमा होने से रोकें और इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। 

chat bot
आपका साथी