'दीदी' की राजनीति है झगड़ा लगाओ और राज करो, ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह भी राज्यभर में आयोजित जनसभाओं में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में भाजपा ही जीतेगी।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:04 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:04 PM (IST)
'दीदी' की राजनीति है झगड़ा लगाओ और राज करो, ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह
एक बार फिर ममता पर गृहमंत्री का हमला, लगाए बंगाल में हिंसा के आरोप

नादिया, एएनआइ। पश्चिम बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने नादिया में एक  जनसभा को संबोधित किया। पहले की तरह एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक के बाद एक आरोप लगाए। गृहमंत्री ने कहा, 'पूरे बंगाल में एक बात निश्चित है कि 2 मई को दीदी जा रही हैं। 200 से ज्यादा सीटों के साथ बंगाल में भाजपा सरकार आ रही है।'  गृहमंत्री ने बंगाल में हो रही हिंसा का आरोप ममता बनर्जी पर लगाया और कहा, 'दीदी ने झगड़ा लगाओ और राज करो की राजनीति अपनाई है। इसीलिए बंगाल में इतनी हिंसा हो रही है। दीदी कहती हैं कि मुसलमानों को कह दो कि आपके लिए कैंप लगेंगे, आपको निकाल देंगे। ये सारी बातें फैलाओ। ' 

गृहमंत्री ने कहा, 'बंगाल की माताओं-बहनों को कहना चाहता हूं कि 2 मई को भाजपा सरकार बना दो, पूरे बंगाल में KG से PG तक की पढ़ाई के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही हम मतुवा, नामशूद्र समाज के लोगों सम्मान के साथ भारत का नागरिक बनाएंगे।' उन्होंने कहा, ' दीदी को जितना विरोध करना है, वो करें, हम सीएए के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देंगे। भतीजा कल्याण में व्यस्त ममता दीदी की विदाई का समय आ गया है। ममता दीदी की विदाई धूम-धाम से होनी चाहिए। बड़े नेता की विदाई बड़े मार्जिन से होनी चहिए।' उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनाई है तो 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाइए, तब जाकर दीदी की सम्मान के साथ विदाई होगी। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही हम मतुवा, नामशूद्र समाज के लोगों सम्मान के साथ भारत का नागरिक बनाएंगे। 

गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया और बताया कि वो किस तरह देश की जनता के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री 24 घंटे सोचते हैं कि देश के गरीबों का कल्याण हो। दीदी 24 घंटे सोचती हैं कि मेरा भतीजा कब मुख्यमंत्री बने।'  गृहमंत्री ने कहा, 'अभी-अभी इनकी एक ऑडियो क्लिप आई। उत्तर बंगाल के कूचबिहार में 4 लोग मारे गए। दीदी कह रही हैं उनका अंतिम संस्कार मत करना। मेरे आने के बाद उनको ट्रक में रखेंगे, घुमाएंगे और वोट बटोरेंगे। अरे दीदी शर्म करो। मृतक लोगों पर राजनीति करना चाहती हो।' इससे पहले पश्चिम बंगाल के अमदगा में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने रोड शो किया।

chat bot
आपका साथी