Aonla Election Result 2019: आंवला सीट पर बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप का फहरा परचम

Aonla Election Result 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की आंवला सीट पर बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने 113743 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 10:10 PM (IST)
Aonla Election Result 2019: आंवला सीट पर बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप का फहरा परचम
Aonla Election Result 2019: आंवला सीट पर बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप का फहरा परचम

आंवला [जेएनएन]। Aonla Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की आंवला सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने 1,13,743 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की रुचिवीरा दूसरे नंबर पर रहीं। कांग्रेस के सर्वराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

गठबंधन के सामने रुहेलखंड मंडल के दूसरे सबसे मुश्किल रण में भाजपा ने उन्हें फिर मैदान मेें उतारा। सहज उपलब्धता और लोगों के बीच सादगी पसंद नेता की पहचान रखने वाले धर्मेंद्र के लिए मोदी लहर बड़ा सहारा बनी। शुरुआती मुश्किल मुकाबले के बाद कांधरपुर के किंग ने दूसरी बार संसद का रास्ता तय कर लिया। बिजनौर की बाहरी प्रत्याशी रुचि वीरा को कड़े मुकाबले में पटखनी दे दी। 

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में धर्मेंद्र को कुल 537675 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रुचिवीरा को कुल 423932 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आंवला लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के धर्मेंद्र कश्यप ही निर्वाचित हुए थे। तब उन्हें कुल 409907 वोट मिले थे। उन्होंने सपा के सर्वराज सिंह को 1,38,429 वोटों से हराया था। सपा ने इस बार गठबंधन के तहत सीट बसपा को दे दी थी। वहीं, सर्वराज कांग्रेस का हाथ थमकर मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें केवल 62548 वोट ही मिल सके। 

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

1. जीते: धर्मेंद्र (बीजेपी): 537675 वोट  

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी: रुचिवीरा (बसपा): 423932 वोट  

3. सर्वराज सिंह(कांग्रेस): 62548 वोट  

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

जीते: धर्मेंद्र (बीजेपी): 409907 वोट 

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सर्वराज सिंह (सपा): 271478 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी