Rajasthan Chunav 2018: वसुंधरा राजे ने कहा, भाजपा के 50 वर्ष शुरू हो गए

Rajasthan Election 2018. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बार-बार सत्ता बदलने का प्रचार गलत है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:11 PM (IST)
Rajasthan Chunav 2018: वसुंधरा राजे ने कहा, भाजपा के 50 वर्ष शुरू हो गए
Rajasthan Chunav 2018: वसुंधरा राजे ने कहा, भाजपा के 50 वर्ष शुरू हो गए

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने भाजपा के चुनाव प्रचार के रथ जयपुर से रवाना किए। इस मौके पर राजे ने कहा कि बार-बार सत्ता बदलने का प्रचार गलत है। कांग्रेस ने 50 साल राज किया, तब कोई यह बात नहीं बोलता था। अब भाजपा के 50 साल शुरू हो गए है।

राजस्थान की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 133 एलईडी प्रचार रथ रवाना किए गए हैं। इस दौरान वसुंधरा राजे के साथ केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधानसभा चुनाव के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई आला नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह सरकार ने काम किया, उसके बाद वापस भाजपा की सरकार बनना तय है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमने इस बार जो टिकट बांटे हैं, उसका सभी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट को लेकर बवाल मचा। इसके अलावा जो नेता टिकट बंटवारे से नाराज होकर रूठे उसे राजस्थान की जनता ने देखा। जावेड़कर ने कहा कि राजस्थान की जनता कह रही है कि कहो दिल से भाजपा फिर से का नारा चाह रही है। जावड़ेकर के अनुसार, कांग्रेस में गुटों में बटे नेता अपने-अपने गुट को टिकट दिलवाने के लिए आपस में लड़ रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष तो इसमें अव्वल है।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस की फूट और प्रदेश सरकार का काम ही राजस्थान में वापस भाजपा की सरकार बनाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि अब भाजपा के 50 साल शुरू हुए हैं। जयपुर में मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा कभी कम नहीं थी, लेकिन लोग अब इसे मान रहे हैं जिसकी मुझे खुशी है। भाजपा पार्टी पूरी तरह ग्रास रूट पर काम कर रही थी और सरकार जनता के विकास में जुटी थी, ऐसे में जनता को और क्या चाहिए।  

chat bot
आपका साथी