राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा नेता मजबूत निर्दलियों से संपर्क साधने में जुटे

विधानसभा चुनाव के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 12:08 PM (IST)
राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा नेता मजबूत निर्दलियों से संपर्क साधने में जुटे
राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा नेता मजबूत निर्दलियों से संपर्क साधने में जुटे

जयपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। चुनाव परिणाम मंगलवार को आएगा,लेकिन कांग्रेस और भाजपा नेता चुनाव जीतने योग्य निर्दलिय प्रत्याशियों से सम्पर्क साधने में जुट गए है। दोनों ही दिलों के नेताओं का मानना है कि यदि बहुमत से कम सीटें उन्हे मिलती है तो वे निर्दलियों की मदद से सरकार बना सकते है,इसके प्रयास शुरू कर दिए गए है ।

भाजपा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित कई बड़े नेता निर्दलियों के सम्पर्क में है। वहीं कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट निर्दलिय प्रत्याशियों से सम्पर्क साध रहे है।

इन सीटों पर निर्दलिय मजबूत

राज्य की 7 विधानसभा सीटों पर निर्दलिय प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है। इनमें जैतारण सीट से भाजपा के बागी सुरेन्द्र गोयल,खंडेला सीट से कांग्रेस के बागी महादेव सिंह,सिवाना सीट से निर्दलिय बालाराम चौधरी,लाडनूं सीट से कांग्रेस के बागी जगन्नाथ बुरड़क,केशरायपाटन से कांग्रेस के बागी सी.एल.प्रेमी,बिलाड़ा सीट से कांग्रेस के विजेन्द्र झाला और छबड़ा सीट से कांग्रेस के बागी वीरभद्र सिंह शामिल है।  

chat bot
आपका साथी