बगावत के सुर: मावली में भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

मावली विधानसभा से भाजपा से धर्मनारायण जोशी को टिकट दिए जाने से स्थानीय नेता कुलदीपसिंह चुण्डावत ने भाजपा से किनारा कर लिया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 10:16 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 10:17 AM (IST)
बगावत के सुर: मावली में भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
बगावत के सुर: मावली में भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

उदयपुर, जेएनएन। राजस्‍थान के मावली विधानसभा से भाजपा से धर्मनारायण जोशी को टिकट दिए जाने से स्थानीय नेता कुलदीपसिंह चुण्डावत ने भाजपा से किनारा कर लिया। दो बार से टिकट की बाट जोह रहे चुण्डावत ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा सोमवार को की।

मावली क्षेत्र के धूणी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को पैराशूट बताते हुए कहा कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता यह स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि जोशी दूसरी बार मावली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले साल 2008 में वह कांग्रेस से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे। इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक दलीचंद डांगी का टिकट काटकर एक बार फिर धर्मनारायण जोशी को मौका दिया है।

दक के समर्थन में मंडल अध्यक्षों ने सौंपे इस्तीफे मेवाड़ की बड़ी सादड़ी सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक गौतम दक के टिकट काटे जाने से नाराज बड़ी सादड़ी के आठ में से सात मंडल अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा सौ शक्ति संयोजक, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफे भाजपा जिलाध्यक्ष को भेज दिए। डूंगला मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह भूरकिया, बड़ीसादड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छगन गुर्जर, शहर अध्यक्ष राकेश मेहता के साथ बड़ी सादड़ी के आठ में से सात मंडल अध्यक्षों ने अपने इस्तीफे भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंप दिए।

सांवलियाजी में भाजपा नेताओं की बातचीत में उन्होंने टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह भाजपा ने कांग्रेस के हाथों जीत की थाली सौंप दी। बड़ी संख्या में दक समर्थक डूंगला में विधायक कार्यालय पर जमा हुए और उनके टिकट काटे जाने का विरोध जताया। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी

ने मंडल अध्यक्षों से समझाइश कर प्रदेश मुख्यालय तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक गौतम दक की जगह नए चेहरे के रूप में ललित ओस्तवाल को टिकट दिया है।

chat bot
आपका साथी