राहुल गांधी की राह पर चले राजा वडिंग, गरीब के घर खाया खाना, रात भी गुजारी

अमरिंदर राजा वडिंग ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के गांव बादल में रात गुजारी। यहां पूरी रात वह एक गरीब के घर में ठहरे। वहीं पर खाना खाया और खटिया पर सोए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 09:17 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 08:25 AM (IST)
राहुल गांधी की राह पर चले राजा वडिंग, गरीब के घर खाया खाना, रात भी गुजारी
राहुल गांधी की राह पर चले राजा वडिंग, गरीब के घर खाया खाना, रात भी गुजारी

बठिंडा [सुभाष चंद्र]। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमरिंदर राजा वडिंग उन्हीं की राह पर चलने लगे हैं। बठिंडा से टिकट की घोषणा के बाद उन्होंने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के गांव बादल में पहली रात गुजारी। यहां पूरी रात वह एक गरीब के घर में ठहरे। वहीं पर खाना खाया और खटिया पर सोए। हालांकि डिनर कहां और कैसे करना है, यह सब पहले से तय था।

परिवार की महिला राम प्यारी ने बताया कि वे तो राजा वडिंग को जानती भी नहीं। उसका पति राम शरण गांव के कांग्रेसी नेता हरदीप इंदर सिंह के खेतों में काम करता है। उन्हें हरदीप इंदर का फोन आया था कि राजा वडिंग उनके घर रहने आएंगे, इसलिए वह तैयारी कर लें। उसके बाद वे पनीर व रायते खरीदकर लाए और करीब नौ बजे खाने की तैयारी कर ली।

राजा वडिंग रात 10:30 बजे आए, लेकिन वह कहने लगे कि रोटी तो वह चूल्हे के पास बैठकर ही खाएंगे। वह चारपाई पर नहीं बैठे। उन्होंने वह रोटी दोबारा गर्म करके दी। राम प्यारी ने बताया कि उनके पति रोजाना 200 रुपये कमाते हैं। रविवार रात एक दिहाड़ी की पूरी कमाई अलग से प्रबंध करने में लग गई। बोलीं, उन्हें तो बहुत कम बार पनीर नसीब होता है। रविवार रात भी पनीर के साथ छोलुआ की सब्जी बनाई थी।

एेसे गुजरी वडि़ंग की पहली रात

गिद्दड़बाहा से विधायक वंडिग़ रात साढ़े दस बजे घर पहुंचे। यहां खाना खाने के बाद वह रात एक बजे तक बातें करते रहे। सुबह साढ़े छह बजे चाय पी और थोड़े से बिस्कुट लिए। बिना नहाए ही वह बठिंडा के लिए निकल पड़े। उसके पीछे राम शरण ने तर्क दिया कि बाकी घर तो ठीक है, लेकिन घर का शौच ठीक नहीं हैं। जाते-जाते वंडिग़ ने बयान दिया कि बादल परिवार ने राज्य के अन्य गांवों के गरीब लोगों की हालत को तो क्या सुधारना थी अपने गांव के गरीबों की भी सुध नहीं ली। गांव के गरीब लोग बद्तर जिंदगी जी रहे हैं।

हरसिमरत ने कसा तंज

गरीब के घर में ठहरने पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने कहा कि परवासी आते-जाते रहते हैं। 19 मई के बाद देखना कि वह कहीं दिखाई भी नहीं देंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी