Maharashtra assembly elections 2019: कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ की जतायी आशंका, जैमर लगवाने की मांग

Maharashtra assembly elections 2019 महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जतायी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 08:51 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 09:40 AM (IST)
Maharashtra assembly elections  2019: कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ की जतायी आशंका, जैमर लगवाने की मांग
Maharashtra assembly elections 2019: कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ की जतायी आशंका, जैमर लगवाने की मांग

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र के माध्यम से ईवीएम से छेड़छाड़ होने की आशंका जतायी है। बालासाहेब थोराट ने पत्र में लिखा है कि मतगणना से पहले ईवीएम मशीन को जिन स्ट्रांग रूम में रखा गया है, उसके पास नेटवर्क जैमर लगाना बहुत आवश्यक है। जनता के मन में डर है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा को देखते हुए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नेटवर्क जैमर लगावाये जाएं। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच अहम मुकाबला है। भाजपा गठबंधन के बारे में बात करें तो भाजपा यहां 150 सीटों पर चुनावी जंग लड़ रही है। वहीं कांग्रेस ने 147 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं एनसीपी के 121 उम्मीदवार चुनावी जंग में शामिल हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा सीट पर 288 सीटों के लिए कुल 3237 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनमें  235 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में कुल 9 करोड़ मतदाता हैं जिनमें महिला मतदाता की संख्या सवा चार करोड़ है।

24 अक्टूबर को होगी मतों की गिनती

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गये थे अब 24 अक्टूबर को इन मतों की गिनती की जाएगी। बता दें कि मुंबई में काफी कम मतदान होता है। वर्ष 1999 से 2009 तक के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुंबई में मतदान प्रतिशत 50 से नीचे रहा। जबकि, वर्ष 2014 में ये आंकड़ा कुछ सुधरा और शहर ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में 50 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ। इस वर्ष आम चुनावों के दौरान मुंबई में सबसे अधिक वोटिंग हुई। इस दौरान 55 फीसद मतदान हुआ। वहीं देश की दिल्ली में इस दौरान 60 फीसद मतदान हुआ। जबकि अपने चुनावी भाषणों और ट्विटर के जरिये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की थी। 

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी