MP Election 2018 : आर्थिक आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ देगी सपाक्स

MP Election 2018 सपाक्‍स पार्टी ने किसान, युवा, व्यापारी, विद्यार्थी, महिला सहित अन्य वर्ग को संकल्प पत्र में जगह दी है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:42 PM (IST)
MP Election 2018 : आर्थिक आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ देगी सपाक्स
MP Election 2018 : आर्थिक आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ देगी सपाक्स

भोपाल। सपाक्स पार्टी बहुमत हासिल करने में सफल होती है तो प्रदेश में बहुत कुछ अलग दिखाई देगा। पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र 'हमारे संकल्प" नाम से घोषित किया है। इसके मुताबिक पार्टी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जाति की बजाय आर्थिक आधार पर देगी। पार्टी ने किसान, युवा, व्यापारी, विद्यार्थी, महिला सहित अन्य वर्ग को संकल्प पत्र में जगह दी है। पार्टी ने रेत खनन और व्यापमं सहित अन्य घोटालों की जांच कराकर कार्रवाई की घोषणा की है।

पार्टी के अध्यक्ष डॉ. हीरालाल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. वीणा घाणेकर, विजय वाते, संगठन महासचिव सुरेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संकल्प पत्र घोषित करते हुए कहा कि हम सभी को समान अवसर उपलब्ध कराएंगे। पार्टी ने किसान, विद्यार्थी, युवा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग आयोग गठित करने की घोषणा की है।

डॉ. त्रिवेदी ने दावा किया कि 109 सीटों पर उनके प्रत्याशी मैदान में हैं और 70 सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वस्थ राजनीति का कोई विकल्प नहीं था। सपाक्स ने यह विकल्प दिया है और हमें भरोसा है कि जनता इस विकल्प को स्वीकार्यता देगी। पार्टी ने किन्न्रों और दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है।

सपाक्स की घोषणाएं

- गरीब परिवारों को पहले 25 यूनिट तक एक रुपए यूनिट बिजली दी जाएगी। जबकि बाद में पांच रुपए यूनिट।

- रोजगार आवेदन का शुल्क नहीं लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में भी समानता लाएंगे।

- संविदा कर्मचारियों को पात्रता के अनुसार नियमित करेंगे।

- जीएसटी स्लैब में 10 फीसदी की कटौती की जाएगी। कराधान व्यवस्था सुधारी जाएगी।

- ईमानदार करदाताओं को राशि में कुछ छूट दी जाएगी।

- पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में कटौती की जाएगी।

- सरकारी धन के दुरुपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

- महिलाओं की सुरक्षा, समानता और सम्मान का वातावरण बनाएंगे।

- फसल खराब होने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपए की राहत।

- पदोन्न्ति में आरक्षण पूरी तरह समाप्त करेंगे।

- झुग्गी-झोपड़ियों के पुराने पट्टों का नवीनीकरण किया जाएगा।

- अनुसूचित क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों पर आदिवासियों के हितों की रक्षा की जाएगी।

- हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तीन हजार रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति।

- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक हजार रुपए प्रतिमाह की वृद्धि करेंगे। 

chat bot
आपका साथी