MP Election 2018: नोटबंदी दीमक मारने की जहरीली दवाई, कांग्रेस के कारण करना पड़ी : मोदी

MP Election 2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा सपना है व़र्ष 2022 तक देश में किसानों की आय को दोगुनी करना।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 07:51 AM (IST)
MP Election 2018: नोटबंदी दीमक मारने की जहरीली दवाई, कांग्रेस के कारण करना पड़ी : मोदी
MP Election 2018: नोटबंदी दीमक मारने की जहरीली दवाई, कांग्रेस के कारण करना पड़ी : मोदी

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीजी कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार को चुनावी सभा में नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा, जब दीमक लगती है तो सबसे जहरीली दवाई डालना पड़ती है। इसलिए नोटबंदी जैसा बड़ा निर्णय लिया गया। कांग्रेस के कार्यकाल में ऐसा भ्रष्टाचार फैल गया था कि ये करना पड़ा। पहले पढ़ते थे, सुनते थे, लोगों के बिस्तरों, अलमारियों में पैसे रखे थे। ये मोदी की ताकत है कि पाई पाई बैंकों में जमा करवा दी। जो सड़कें बन रही हैं, मकान बन रहे हैं, स्कूल-अस्पताल बन रहे हैं, ये उन्हीं पैसों बन रहे हैं, जो बिस्तर के नीचे छिपा रखे थे।

झाबुआ की सभा में चार जिलों के 11 प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में सुबह 11.40 पर मोदी मंच पर पहुंचे। उन्होंने भीली बोली के शब्दों से संबोधन की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि 2022 में देश की आजादी के 75 साल होंगे। हमारा सपना है, 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करना। देश में एक भी परिवार ऐसा न हो, जिसके पास रहने के लिए अपना पक्का घर न हो।

मोदी ने कहा कि अब तक सवा करोड़ लोगों को घरों की चाबी दे दी है, जिन्होंने दिवाली अपने नए घर में मनाई। हमारा काम कांग्रेस जैसा नहीं है। हम सिर्फ चहारदीवारी नहीं बनाते, घर में नल भी होगा, नल में जल भी होगा, घर में बिजली भी होगी, घर में शौचालय भी होगा और घर में माता-बहनों को खाना पकाने के लिए गैस का चूल्हा भी होगा।

उन्होंने कहा, देशभर में 99 बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट बंद पड़े थे। हमारी सरकार बनी तो इन प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर शुरू किया। इसमें से 15 सिंचाई के बड़े प्रोजेक्ट मप्र के थे। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। उन्होंने वोट ले लिए, सरकार भी बना ली, अब कर्ज माफ करने की बात छोड़ों, किसानों को जेल भेजने के वारंट निकल रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी