MP Chunav 2018 : पहली बार महिलाओं के लिए घोषणा पत्र, जानिए खास बातें

MP Chunav 2018 : महिलाओं के जारी नारी शक्ति संकल्प पत्र में भाजपा ने इन बातों पर जोर दिया है।

By Saurabh MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:38 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:38 PM (IST)
MP Chunav 2018 : पहली बार महिलाओं के लिए घोषणा पत्र, जानिए खास बातें
MP Chunav 2018 : पहली बार महिलाओं के लिए घोषणा पत्र, जानिए खास बातें

भोपाल। प्रदेश में लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बार पार्टी शिवराज के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है। ऐसे में इस बार जनता को लुभाने के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में समृद्ध मध्य प्रदेश बनाने की बात कही है। आज भोपाल में वित्त मंत्री अरुण जेटली, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा का दृष्टि पत्र जारी किया।  

ऐसा पहली बार हुआ, जब भाजपा ने महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो जारी किया। हालांकि इसको भी पार्टी ने घोषणा पत्र नहीं बल्कि 'नाऱी शक्ति संकल्प पत्र' नाम दिया। इसमें महिला सुरक्षा, शिक्षा और उत्थान पर जोर दिया गया है।

सीएम शिवराज सिंह ने नारी शक्ति संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, बेटियों के लिए शुरू की गई स्वागतम लक्ष्मी योजना को और मजबूत किया जाएगा। इसे शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी अहम योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया कि, 12वीं क्लास में 75 फीसद से ज्यादा अंक लाने पर कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सरकार स्कूटी देगी। इन गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का खर्चा भी सरकार ही उठाएगी। इसके अलावा छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। अगले पांच साल में लड़कियों के आवाासीय स्कूलों और कॉलेज हॉस्टल की क्षमता दोगुनी की जाएगी। 

महिलाओं के लिए जो अलग से दृष्टि पत्र जारी हुआ है, उसमें सीएम शिवराज सिंह ने ये ऐलान किया कि महिलाओं के स्व सहायता समूह को बढ़ावा दिया जाएगा। उत्पाद की मार्केटिंग सरकार करेगी। मदद के लिए अलग से कोष बनाया जाएगा। महिला ग्रामीण आईटी सेंटर्स बानए जाएंगे। इसके अलावा लड़कियों के हॉस्टल में विजया लर्निंग सेंटर शुरू किए जाएंगे। इसके जरिए कॉलेजों में इंटरनेट कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं स्कूलों में नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। हर जिले में महिला कौशल परामर्श केंद्र खोले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी