MP Chunav 2018: भाजपा ने कांग्रेस की कर्जमाफी का निकाला तोड़, किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा बोनस

MP Chunav 2018 घोषणा पत्र में भाजपा कई लोकलुभावन मुद्दों को शामिल करेगी। इसके साथ ही समृद्ध मप्र की योजना भी घोषणा पत्र में बताएगी।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 01:18 AM (IST)
MP Chunav 2018: भाजपा ने कांग्रेस की कर्जमाफी का निकाला तोड़, किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा बोनस
MP Chunav 2018: भाजपा ने कांग्रेस की कर्जमाफी का निकाला तोड़, किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा बोनस

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र शनिवार को जारी करेगी। घोषणा पत्र में भाजपा किसानों और महिलाओं के लिए कई बड़े वादे कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा किसानों का गुस्सा शांत करने के लिए अब फसल पर प्रति क्विंटल बोनस देने की बजाय प्रति एकड़ बोनस देने की घोषणा कर सकती है। इसे कांग्रेस के कर्जमाफी के वादे के तोड़ के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है।

घोषणा पत्र में भाजपा कई लोकलुभावन मुद्दों को शामिल करेगी। इसके साथ ही समृद्ध मप्र की योजना भी घोषणा पत्र में बताएगी। गौरतलब है कि भाजपा ने समृद्ध मप्र के लिए लोगों से सुझाव मंगाने का एक विशेष अभियान चलाया था, जिसमें करीब 23 लाख सुझाव पार्टी को मिले हैं।

आम लोगों से मिले कुछ सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है। घोषणा पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ नेता जारी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को कई स्तरों पर घोषणा पत्र को लेकर पार्टी नेताओं के बीच चर्चा हुई और इसे अंतिम रूप दे दिया गया। 

chat bot
आपका साथी