MP Chunav 2018 : संबित पात्रा का आरोप-दिग्विजय के तार नक्सलियों से जुड़े

MP Chunav 2018 पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का जहाज 2018 के चुनाव के डूबने वाला है, इसलिए कई नेता पार्टी छोड़ गए हैं।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM (IST)
MP Chunav 2018 : संबित पात्रा का आरोप-दिग्विजय के तार नक्सलियों से जुड़े
MP Chunav 2018 : संबित पात्रा का आरोप-दिग्विजय के तार नक्सलियों से जुड़े

उज्जैन। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को यहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। पात्रा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय के तार नक्सलियों से जुड़े हुए हैं। अब देखना यह है कि राष्ट्र सुरक्षा के लिए दिग्विजयसिंह को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी से बर्खास्त करेंगे या उन्हें क्रांतिकारी मानकर केवल राजनीति करेंगे। 

पात्रा यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जहाज 2018 के चुनाव के डूबने वाला है, इसलिए कई नेता पार्टी छोड़ गए हैं। भाजपा में भी परिवारवाद शुरू होने के सवाल पर पात्रा ने कहा कि हमारी पार्टी परिवारिक नहीं लोकतांत्रिक पार्टी है।

उन्‍होंने कहा कि सांसद के बेटे को सांसद का टिकट मिल जाए और विधायक के बेटे को विधायक का टिकट मिल जाना परिवारवाद नहीं। कांग्रेस जैसा नहीं जहां पालने में अध्यक्ष और 'प्रधानमंत्री" अवतरित होता हो। आज ये किसी को नहीं पता कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, मगर जब सोनिया गांधी 19 वर्षों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से हट रहीं थी तो पहले से तय था कि राहुल गांधी ही अगले अध्यक्ष होंगे। 

chat bot
आपका साथी