MP Chunav 2018 : यहां 80 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटर्स में दादा कम, दादी ज्यादा

MP Chunav 2018 : हैरान करने वाली बात है कि यहां के विधानसभा क्षेत्रों में शहरी इलाकों में बुजुर्गों की संख्या गांव से ज्यादा है।

By Saurabh MishraEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:36 PM (IST)
MP Chunav 2018 : यहां 80 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटर्स में दादा कम, दादी ज्यादा
MP Chunav 2018 : यहां 80 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटर्स में दादा कम, दादी ज्यादा

जबलपुर। विधानसभा चुनाव में हर आयु वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में वोटरों की संख्या साढ़े 17 लाख से अधिक हो गई है। इसमें 12 हजार 969 बुजुर्ग वोटर हैं। सबसे ज्यादा पश्चिम विधानसभा में और सबसे कम बुजुर्ग पनागर विधानसभा में हैं।

इनमें सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में 80 साल से ज्यादा उम्र की दादी की संख्या दादाओं के मुकाबले ज्यादा है। इसे संयोग भी कहा जा सकता है कि जिले में महिलाओं का औसत जीवन काल पुरुषों की तुलना में ज्यादा है।

गांव से ज्यादा शहर में बुजुर्ग

गांव से ज्यादा बुजुर्ग शहरी क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्र पश्चिम, उत्तर, कैंट और पूर्व में दर्ज हैं। पश्चिम विधानसभा में 2 हजार 663 बुजुर्ग वोटर और उत्तर विधानसभा में 2 हजार 457 वोटर शामिल हैं। इसी तरह कैंट व पूर्व विधानसभा मिलाकर ग्रामीण क्षेत्र की चार विधानसभा से कहीं ज्यादा बुजुर्ग हैं।

केंद्र तक जाने मिल सकती है मदद

जिन परिवारों में 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर हैं, उनको जिला निर्वाचन कार्यालय घर से मतदान केंद्र तक जाने में मदद भी कर सकता है। चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग के लिए ऐसे परिवार के सदस्य सुगम पोर्टल पर एंट्री करने के बाद रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक बार रजिस्ट्रेशन हो गया तो बुजुर्ग वोटर के लिए कार भी घर आएगी और उन्हें लेकर मतदान केंद्र लेकर जाएगी। इसके अलावा केंद्र पर व्हील चेयर व एक सहायक भी मिलेगा। केंद्र पर इस बार बुजुर्ग व दिव्यांग वोटर्स के लिए अलग से लाइन रहेगी। जिससे उन्हें मतदान करने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

chat bot
आपका साथी