Madhya Pradesh Elections 2018 : चल धन्नो, बसंती की इज्जत का सवाल

Madhya Pradesh Elections 2018 : भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने देवास जिले के हाटपीपल्या और हरणगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 07:41 AM (IST)
Madhya Pradesh Elections 2018 : चल धन्नो, बसंती की इज्जत का सवाल
Madhya Pradesh Elections 2018 : चल धन्नो, बसंती की इज्जत का सवाल

हाटपीपल्या (देवास)। देश की आजादी और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में देवास की अहम भूमिका रही है। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार ने वह नहीं दिया जो जनता को मिलना चाहिए था। कांग्रेस ने देश को सही दिशा नहीं दी जिसके कारण सभी दुखी रहे। इसके बाद जनसंघ व भाजपा उभरकर आए और कांग्रेस की सरकार को हटाया। धर्म ने अधर्म को कुचला।

ये बातें मंगलवार को हाटपीपल्या व खातेगांव विधानसभा के हरणगांव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कही। दोनों सभाओंं में लोगों की डिमांड पर उन्होंने शोले फिल्म का डायलॉग सुनाया। बोली- चल धन्नो आज तेरी इज्जत का सवाल है, इस क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार के राज में विकास की ओर ले जाना है।

पोस्टर निकालकर ले गए

खंडवा के रोशनी गांव में हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं। इधर, सभा के बाद हेमामालिनी के पोस्टर निकालकर लोग ले गए।

chat bot
आपका साथी