MP Election 2018: चुनावी 'रण' की स्थिति साफ : मुकाबले में ये रहेंगे आमने-सामने

विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है।

By Prashant PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:23 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:28 AM (IST)
MP Election 2018: चुनावी 'रण' की स्थिति साफ : मुकाबले में ये रहेंगे आमने-सामने
MP Election 2018: चुनावी 'रण' की स्थिति साफ : मुकाबले में ये रहेंगे आमने-सामने

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है। अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। कई जगहों पर बागी उम्मीदवारों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस बार बसपा और सपा भी कई सीटों पर मुकाबले में बनी हुई है। कुछ इलाकों में सपाक्स का भी असर दिखाई दे रहा है।

क्लिक करें : मध्य प्रदेश के रण में ये हैं मुकाबले में आमने-सामने

- 230 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने जतारा सीट अपने सहयोगी दल लोजद के लिए छोड़ी है।

- मालवा-निमाड़ में 66 सीटों पर इस बार कांटे का मुकाबला हो सकता है, पिछली बार भाजपा ने यहां 56 सीटें जीती थी।

- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को घेरने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को मैदान में उतारा।

- सबसे ज्यादा 34 प्रत्याशी मेहगांव सीट से चुनाव में खड़े हुए हैं।

- सबसे कम 4 प्रत्याशी गुन्नौर सीट से मैदान में हैं।

- 2907 कुल प्रत्याशी, 65,341 मतदान केंद्र, 50,495,251 मतदाता।

chat bot
आपका साथी