Solapur Lok Sabha Election Result 2019 : सोलापुर में भाजपा प्रत्‍याशी डॉ जयसिद्धेश्वर जीते

Solapur Lok Sabha Election Result 2019 सोलापुर से भारतीय जनता पार्टी के जय सिध्देश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी ने 524985 वोट पाकर जीत हासिल की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 03:03 PM (IST)
Solapur Lok Sabha Election Result 2019 : सोलापुर में भाजपा प्रत्‍याशी डॉ जयसिद्धेश्वर जीते
Solapur Lok Sabha Election Result 2019 : सोलापुर में भाजपा प्रत्‍याशी डॉ जयसिद्धेश्वर जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Solapur Lok Sabha Election Result 2019:  सोलापुर से भारतीय जनता पार्टी के जय सिध्देश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी ने 524985 वोट पाकर जीत हासिल की है।

वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से शरद बनसोडे का निर्वाचन हुआ. उन्हें 517879 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने सुशील कुमार शिंदे को 149674 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 55.88 प्रतिशत वोट पड़े.

सोलापुर महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। सीना नदी के किनारे बसा यह शहर जिला मुख्यालय भी है। यहां पर हिंदू चालुक्यों और देवगिरि यादवों का शासन था। बाद में यह बहमनी और बीजापुर साम्राज्य का हिस्सा बन गया। यहां आज भी मुस्लिम शासकों द्वारा बनाए गए किले के अवशेष मौजूद हैं। यहां के सिद्धेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। औद्योगिक केंद्र होने के साथ ही इस इलाके में सूती वस्त्रों का बड़े स्तर पर निर्माण किया जाता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी