Lok Sabha Election2019: राज बब्बर ने लगाया जीत का गणित

चुनाव प्रचार की भागदौड़ के बाद पार्टीजनों से की मुलाकात। लिया फीडबैक फिर हो गए उन्नाव के लिए हुए रवाना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 12:18 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 12:18 PM (IST)
Lok Sabha Election2019: राज बब्बर ने लगाया जीत का गणित
Lok Sabha Election2019: राज बब्बर ने लगाया जीत का गणित

आगरा, जागरण संवाददाता। एक महीने से चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान राज बब्बर को एक पल के लिए भी फुरसत नहीं मिल रही थी। गुरुवार को मतदान होने के बाद शुक्रवार की सुबह इत्मीनान भरी थी। आवास पर पार्टीजनों से मतदान का फीडबैक लिया। दोपहर में वे उन्नाव के लिए रवाना हो गए। करीब एक माह से चुनावी प्रचार की भागदौड़ में व्यस्त रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर शुक्रवार सुबह इत्मीनान में नजर आए। दयालबाग स्थित कोठी पर उन्होंने साथियों के साथ मिलकर जीत का गणित लगाया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर फतेहपुर सीकरी सीट से पार्टी प्रत्याशी हैं। मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद उनके परिजन बुधवार शाम ही मुंबई रवाना हो गए थे। गुरुवार को मतदान के चलते राज बब्बर क्षेत्र में व्यस्त रहे। शुक्रवार सुबह उन्होंने कोठी पर पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, ठाकुर सूरजपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, केशव दीक्षित, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के साथ चुनाव प्रचार से लेकर मतदान के आंकड़ों पर फीडबैक लिया। इसके बाद वो रोहता नहर में एक कार्यकर्ता के यहां गए। दोपहर दो बजे वो उन्नाव के लिए रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी