Loksabha Election 2019 : बुंदेलखंड पहुंची प्रियंका ने महोबा में रोड शो करके जुटाया जनता का समर्थन

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के महोबा में दो किलोमीटर तक रोड शो में कभी पैदल तो कभी कार पर चलीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव।

By AbhishekEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 03:58 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 03:58 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : बुंदेलखंड पहुंची प्रियंका ने महोबा में रोड शो करके जुटाया जनता का समर्थन
Loksabha Election 2019 : बुंदेलखंड पहुंची प्रियंका ने महोबा में रोड शो करके जुटाया जनता का समर्थन

हमीरपुर, जेएनएन। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार दोपहर बाद बुंदेलखंड पहुंची। यहां हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महोबा में उन्होंने करीब दो किलोमीटर का रोड शो करके जनता से संवाद किया। कार से उतरकर पैदल चलने के साथ हाथ मिलाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोडवेज बस स्टैंड के पास गुरुद्वारा में उन्होंने माथा टेका।

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बुधवार दोपहर बाद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा महोबा पहुंचीं। तय कार्यक्रम के तहत स्वामी परमानंद चौराहे से प्रियंका का रोड शो शुरू हुआ। रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रियंका कार से उतर गईं और जनता के बीच पैदल चलने लगीं। रास्ते में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में माथा टेका। सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका ने जनता से संवाद किया। पटेरिया हाउस के सामने समर्थकों ने उनपर फूलों की बारिश की। इस दौरान पुलिस प्रशासन और एसपीजी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनता से बातचीत करते हुए प्रियंका आगे बढ़ती गईं।

रोड शो भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी के आवास के बाहर रुका। यहां से प्रियंका कार में सवार हुईं और रोड शो आल्हा चौक होते हुए उदल चौक की तरफ बढ़ गया। डीएवी इंटर कॉलेज के गेट के सामने से रोड शो में प्रियंका हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आग बढ़ गईं। जीजीआईसी से रोड शो यूनियन बैंक कटरा बाजार से होते हुए ओशो जुलूस की तरफ गया। इससे पहले लोगों ने घरों से फूल बरसा कर प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया। रोड शो का उदल चौक पर पहुंचकर समापन हुआ। इसके बाद प्रियंका पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना हो गईं। 

chat bot
आपका साथी