Lok Sabha Election 2019: लोहरदगा से PM Modi के जाते ही गिरिडीह में शुरू हुई तैयारी, मुख्यमंत्री ने लगाई क्लास

मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को सीधे लोहरदगा से गिरिडीह पहुंचे। वे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ क्लास लगा रहे हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 04:19 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: लोहरदगा से PM Modi के जाते ही गिरिडीह में शुरू हुई तैयारी, मुख्यमंत्री ने लगाई क्लास
Lok Sabha Election 2019: लोहरदगा से PM Modi के जाते ही गिरिडीह में शुरू हुई तैयारी, मुख्यमंत्री ने लगाई क्लास
धनबाद, जेएनएन। केंद्र की सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस सिलसिलए में मोदी ने मंगलवार की शाम रांची में रोड शो किया। बुधवार को लोहदगा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने के बाद दूसरे राज्यों में प्रचार करने के लिए उड़ गए। उनके उड़ कर जाते ही झारखंड भाजपा ने गिरिडीह के जमुआ में प्रधानमंत्री मोदी की 29 अप्रैल को होने वाली सभा में जुट गई है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को सीधे लोहरदगा से गिरिडीह पहुंचे। वे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ क्लास लगा रहे हैं। उनके साथ झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गिरिडीह जिले के जमुआ में आमसभा करेंगे। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान है।

chat bot
आपका साथी