Lok Sabha Election 2019: 29 को फिर आएंगे PM MODI, गिरिडीह में करेंगे चुनावी जनसभा

Lok Sabha Election 2019. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए गिरिडीह में पांच अतिरिक्त एसपी दो एएसपी 43 अतिरिक्त डीएसपी व करीब 5000 से अधिक जवानों को तैनात कर दिया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 07:23 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 07:23 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: 29 को फिर आएंगे PM MODI, गिरिडीह में करेंगे चुनावी जनसभा
Lok Sabha Election 2019: 29 को फिर आएंगे PM MODI, गिरिडीह में करेंगे चुनावी जनसभा

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के लिए धुंआधार प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर झारखंड आ रहे हैं। अबकी बार पीएम मोदी का गिरिडीह में 29 अप्रैल को कार्यक्रम है। उनके आगमन के पूर्व गिरिडीह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए गिरिडीह में पांच अतिरिक्त एसपी, दो एएसपी, 43 अतिरिक्त डीएसपी व करीब 5000 से अधिक जवानों को तैनात कर दिया गया है।

उनकी तैनाती शुक्रवार (26 अप्रैल) से गिरिडीह जिले में हो जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों-जवानों को 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक गिरिडीह जिले में तैनात रहने का आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

जिन्हें किया गया है तैनात : - पांच अतिरिक्त एसपी : प्रियंका मीणा (एसपी एससीआरबी), मनोज रतन चोथे (एसपी सीआइडी), नौशाद आलम अंसारी (एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं), ऐहतेशाम वकारिब (एसपी रेल, जमशेदपुर), अमन कुमार (एसपी ग्रामीण, धनबाद)।

- दो प्रशिक्षु एएसपी : राकेश रंजन (प्रशिक्षु एएसपी, हजारीबाग) व कुमार गौरव (प्रशिक्षु एएसपी जमशेदपुर)।

- 43 अतिरिक्त डीएसपी : जयश्री कुजूर, अनिल कुमार, सुमित सौरभ लकड़ा, नेहा बाला, दिलीप खलखो, संदीप भगत, प्रमोद कुमार मिश्र, रामचंद्र राम, अनिल कुमार चौधरी, कीर्ति नारायण मिश्र, अरविंद कुमार बिन्हा, मोहम्मद तौकीर आलम, मोहम्मद नेहालुद्दीन, रविशंकर सिंह, रंजीत कुमार लकड़ा, अवध कुमार यादव, मनोज कुमार राय, इकुड डुंगडुंग, क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अजीत कुमार कुजूर, रामसहाय तिग्गा, हिमांशु चंद्र मांझी, अरविंद कुमार वर्मा, राजा कुमार मित्रा, कमलेश सिंह, संचमान तामांग, विश्वजीत बक्स राय, सुमन गिनी नाग, तारामणी बाखला, पूनम मिंज, हेलन सोय, नवीन कुमार लकड़ा, राजेश कुजूर, भूपेंद्र प्रसाद राउत, रविकांत भूषण, बचनदेव कुजूर, नंद किशोर प्रसाद सिंह, किशोर कुमार रजक, अभय कुमार झा, राज कुमार मेहता, नवीन चंद्र दास, कपिंद्र उरांव व रजत मणिक बाखला।

chat bot
आपका साथी