Lok Sabha Election 2019: राजमहल में 71.83 फीसद मतदान, झामुमो के विजय हांसदा और भाजपा के हेमलाल की किस्मत ईवीएम में कैद

Rajmahal 71.83 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह 2014 के लोकसभा चुनाव में पड़े 70.31 प्रतिशत मतदान से 1.52 प्रतिशत ज्यादा है।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 06:58 AM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 08:48 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019:  राजमहल में 71.83 फीसद मतदान,  झामुमो के विजय हांसदा और भाजपा के हेमलाल की किस्मत ईवीएम में कैद
Lok Sabha Election 2019: राजमहल में 71.83 फीसद मतदान, झामुमो के विजय हांसदा और भाजपा के हेमलाल की किस्मत ईवीएम में कैद

साहिबगंज, जेएनएन। लोकसभा चुनाव-2019 के अंतिम चरण में झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र में रविवार को मतदान हुआ। 71.83 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह 2014 के लोकसभा चुनाव में पड़े 70.31 प्रतिशत मतदान से 1.52 प्रतिशत ज्यादा है। मतदान के बाद झामुमो प्रत्याशी वर्तमान सांसद विजय हांसदा और भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू समेत 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र गंगा के किनारे-किनारे फैली हुई है। इसके तहत साहिबगंज जिले की राजमहल, बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्र है। जबिक पाकुड़ जिले की पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्र है। रविवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया था। मतदान चार बजे के बाद तक चलता रहा।



सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्रः मॉडल मतदान केंद्रों के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। ये आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। आम तो आम खास मतदाता भी सेल्फी लेने में लेने में पीछे नहीं हैं। साहिबगंज में मतदान के बाद उपायुक्त संदीप कुमार और एसपी एचपी जनार्दन भी सेल्फी का आनंद उठाया।

मतदाताओं के स्वागत में बिछी रेड कारपेटः मतदान के प्रति मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ भरपूर व्यवस्था की गई है। मॉडल बूथों पर मतदाताओं के स्वागत में रेड कारपेट बिछाई गई है। प्रथम मतदाता को गुलाब का फूल देकर स्वागत के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर उनका स्वागत अतिथियों की तरह किया गया। उन्हें प्यार से मतदान केंद्र के अंदर ले जाया गया।

चिरी पहाड़िन को लोग देखते रह गएः मतदान का फर्ज अदाकरने में आम मतदाताओं के मुकाबले दिव्यांग पीछे नहीं रहे। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पहाड़िया आदिवासी पहाड़ पर रहते हैं। दिव्यांग चिरी पहाड़िन को बांस की डोली के सहारे पहाड़ से नीचे उतारा गया। दो लोग डोली को लेकर चल रहे थे। बीच में चिरी झूल रही थीं। उसने तालझारी मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया। उसके जोश और जज्बे को देखने वाले देखते रह गए।

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी

नाम   पार्टी  चुनाव चिह्न
1 गोपीन सोरेन-मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी  -हसिया हथौड़ा तारा
2 वैद्यनाथ पहाडिय़ा-बहुजन समाज पार्टी -हाथी
3 मोनिका किस्कू -तृणमूल कांग्रेस -पुष्प और तृण
4 विजय कुमार हांसदा - झारखंड मुक्ति मोर्चा-तीर व धनुष
5 हेमलाल मुर्मू -भारतीय जनता पार्टी- कमल
6 नीरज हेम्ब्रम -आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक -बाघ
7 महाशय टुडू -हिंदुस्तान निर्माण दल- वाटर टैंक
8 मेरीनिशा हांसदा-बहुजन मुक्ति पार्टी-एयरकंडीशन 
9 मंडल हांसदा- निर्दल- बल्ला
10 क्रिस्टोफर मुर्मू -निर्दल- बल्लेबाज
11 बनार्ड हेम्ब्रम -निर्दल -ऑटो रिक्शा
12 महेश पहाडिय़ा- निर्दल -बोतल
13 मंगल मरांडी- निर्दल- टेलीविजन 
14 महेंद्र हांसदा -निर्दल -डीजल पंप

राजमहल में 3 तक 64.68 प्रतिशत मतदान


1 तक 55.60 फीसद मतदान: गंगा किनारे स्थित राजमहल लोकसभा क्षेत्र में वोट बरस रहे हैं। 1 बजे तक 55.60 फीसद मतदान हो चुके हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री विधायक अनंत ओझा साहिबगंज स्थित अपने कार्यालय से मोबाइल पर विधानसभावार मतदान का रूझान लेते दिखे। उन्होंने राजमहल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 45 पर मतदान किया।

11 तक 32.22 फीसद मतदानः राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक मात्र 32.22 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में तेजी से मतदान हो रहा है। जबकि शहर के बूथ खाली हो चुके हैं। पाकुड़ के विधायक आमलगीर आलम ने ईस्लामपुर स्थित बूथ संख्या 52 पर वोट डाला। गंगा के दियारा क्षेत्र में मतदानकर्मी नाव से मतदान कराने गए थे। मतदान संपन्न कराने के बाद देर शाम नाव से लाैटे।
 

पहले दो घंटे में 10.67 फीसद मतदानः राजमहल लोकसभा क्षेत्र में सुबह मतदान की गति धीमी रही। पहले दो घंटे में मात्र 10.67 फीसद वोटिंग दर्ज हुई है। लिट्टीपाड़ा स्थित डुमरिया मतदान केंद्र पर झामुमो विधायक साइमन मरांडी ने अपनी बेटी के साथ मतदान किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी