LokSabha Election 2019: सांसद पीएन सिंह ही होंगे धनबाद से भाजपा उम्मीदवार, आज जारी हो सकती सूची

नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में धनबाद से सांसद पीएन सिंह को फिर से चुनावी मैदान में उतारने पर सहमति बनी। सिंह 2009 और 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 08:37 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 08:37 AM (IST)
LokSabha Election 2019: सांसद पीएन सिंह ही होंगे धनबाद से भाजपा उम्मीदवार, आज जारी हो सकती सूची
LokSabha Election 2019: सांसद पीएन सिंह ही होंगे धनबाद से भाजपा उम्मीदवार, आज जारी हो सकती सूची

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार पीएन सिंह भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड की शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में पीएन सिंह के नाम पर मुहर लग गई। जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और लोहरदगा से सुदर्शन भगत को फिर मौका दिया गया है। खूंटी लोकसभा क्षेत्र से फिर कडिय़ा मुंडा चुनाव लड़ सकते हैं। रांची, चतरा और कोडरमा लोकसभा सीट के उम्मीदवार पर फैसला नहीं हो सका है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शहनबाज हुसैन के अलावा झारखंड से मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बैठक में शिरकत की। झारखंड में अभी भाजपा के बारह सांसद है। इस बात पर सहमति बन गई कि नौ वर्तमान सांसदों को फिर से मौका दिया जाएगा। चतरा से सुनील सिंह, रांची से राम टहल चौधरी और कोडरमा से रवींद्र राय सांसद हैं। उनके मसले पर फिर बैठक होगी। बैठक में धनबाद से सांसद पीएन सिंह को फिर से चुनावी मैदान में उतारने पर सहमति बनी। सिंह 2009 और 2014 में धनबाद से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। शनिवार को सिंह के नाम की घोषणा हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी