Patna Sahib Lok Sabha Election Result 2019: रविशंकर प्रसाद 284657 वोटों से जीते

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से रविशंकर प्रसाद को जीत मिली है। रविशंकर ने कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा को हराया।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 01:36 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 04:33 PM (IST)
Patna Sahib Lok Sabha Election Result 2019: रविशंकर प्रसाद 284657 वोटों से जीते
Patna Sahib Lok Sabha Election Result 2019: रविशंकर प्रसाद 284657 वोटों से जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से रविशंकर प्रसाद को जीत मिली है। रविशंकर प्रसाद को 607506 वोट मिले। जबकि शत्रुघ्न प्रसाद को 322849 मत मिले।

वर्ष 2014 में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से शत्रुघ्न सिन्हा का निर्वाचन हुआ था। बीजेपी से लड़े सिन्हा को 485905 वोट मिले थे। उन्होंने कुणाल सिंह को 265805 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 45.36 प्रतिशत वोट पड़े थे।

बिहार की राजधानी पटना के मुख्य शहरी भाग से पटना साहिब लोकसभा सीट जुड़ी है। यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। पिछली बार फिल्म स्टार और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा यहां से सांसद थे। वे लगातार दो बार से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 2014 में सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता कुणाल सिंह को ढाई लाख से अधिक मतों से हराया था। लगातार पार्टी लाइन के विपरीत बयान देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का इस बार भाजपा से टिकट कट गया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी