Pashchim Champaran Election Result 2019 : पश्चिम चंपारण से भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल जीते

Pashchim Champaran election result 2019पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल ने महागठबंधन के उम्मीदवार बृजेश कुमार कुशवाहा को दो लाख 92 हजार 771 वोटों से पर

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 02:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:59 PM (IST)
Pashchim Champaran Election Result 2019 : पश्चिम चंपारण से भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल जीते
Pashchim Champaran Election Result 2019 : पश्चिम चंपारण से भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल जीते

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Pashchim Champaran election result 2019: पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल ने महागठबंधन के रालोसपा उम्मीदवार बृजेश कुमार कुशवाहा को दो लाख 92 हजार 771 वोटों से पराजि‍त किया। भाजपा उम्मीदवार को छह लाख 735 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल का सीधा मुकाबला रालोसपा के प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा से था।

  रालोसपा प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा को 3 लाख 07 हजार 964 वोट हासिल हुए। थर्ड स्थान नोटा के नाम रहा जिसमें 45637 मत पड़े। एनडीए के डॉ. संजय जायसवाल ने लगातार तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल की। विजेता डॉक्टर संजय जायसवाल के पिता मदन जायसवाल भी कई बार इस सीट से सांसद रह चुके है।

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल को कुल छह लाख 735 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश कुमार कुशवाहा को 3 लाख 07 हजार 964 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण सीट से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल का निर्वाचन हुआ था। तब उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के प्रकाश झा को दो लाख 60 हजार 978 वोट मिले थे। उन्होंने प्रकाश झा को एक लाख 10 हजार 254 वोटों से हराया था। तीसरे स्थान पर पंडित रघुनाथ झा रहे थे। उन्होंने 1 लाख 21 हजार 800 मत हासिल किया था। रघुनाथ झा राजद उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा थ।

एक नजर लोकसभा चुनाव 2019 पर  

1. जीते: डॉ. संजय जायसवाल (भाजपा): 6,00,735 वोट

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजेश कुमार कुशवाहा (रालोसपा) : 3,07,964 वोट

3. नोटा: 45637 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: डॉ. संजय जायसवाल (भाजपा): 371232 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: प्रकाश झा (जदयू): 260978 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी