Odisha Lok Sabha Election Result 2019: 12 सीटों पर पर बीजद, नौ पर भाजपा आगे

Odisha Lok Sabha Election Result 2019. ओडिशा में लोकसभा 12 सीटों पर पर बीजद और नौ पर भाजपा आगे है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:34 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:28 PM (IST)
Odisha Lok Sabha Election Result 2019: 12 सीटों पर पर बीजद, नौ पर भाजपा आगे
Odisha Lok Sabha Election Result 2019: 12 सीटों पर पर बीजद, नौ पर भाजपा आगे
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में 21 लोकसभा चुनाव सीटों में 12 पर बीजू जनता दल और नौ सीटों पर भाजपा आगे है।

शाम साढ़े पांच बजे तक 12 लोकसभा सीटों पर बीजद आगे चल रही थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के मुकाबले 2019 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नौ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का 2014 की ही तरह इस बार भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र पुरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम सुंदरगड़ लोकसभा सीट से, अपराजिता षडंगी भुवनेश्वर लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी संबलपुर, कोरापुट, नवरंगपुर सीट पर भी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, बीजू जनता दल 12 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी