Lok Sabha Election 2019 : प्रेक्षक ने अफसरों के साथ की बैठक, ली जानकारी

लोक सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रेक्षक कुंडा स्थित डाक बंगला पहुंचे। अधिकारियों को उन्‍होंने आवश्‍यक निर्देश दिए और जानकारी ली।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 09:17 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : प्रेक्षक ने अफसरों के साथ की बैठक, ली जानकारी
Lok Sabha Election 2019 : प्रेक्षक ने अफसरों के साथ की बैठक, ली जानकारी

प्रतापगढ़ : लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रेक्षक सुशील कुमार शुक्रवार की दोपहर एक बजे कुंडा डाक बंगला पहुंचे। प्रेक्षक ने अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान प्रेक्षक ने दोनों विधान सभाओं में कुल बूथों व क्रिटिकल बूथों की संख्या, पुलिस बल समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। 

  प्रेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी तैयार रहें। करीब ढाई घंटे तक कुंडा डाक बंगले में बैठने के बाद वह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर एसपी एस आनंद, एसडीएम कुंडा विजय पाल सिंह समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे। 

देर रात एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

फोटो-19 पीआरटी-44

एसपी एस. आनंद गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे कुंडा कोतवाली पहुंचे। यहां पर वह करीब ढाई घंटे तक मौजूद रहे। एसपी ने कुंडा व बाबागंज विधान सभा में पडऩे वाले जेठवारा, बाघराय, महेशगंज, संग्रामगढ़, हथिगवां, मानिकपुर, कुंडा, नवाबगंज के साथ ही सीओ कुंडा राधेश्याम के साथ बैठक कर लोक सभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ने सभी एसओ से चुनाव में किए गए पाबंद लोगों की जानकारी ली। जमा कराए गए शस्त्र, संवेदनशील बूथों की सूची समेत कार्यों को गहनता से देखा। कुछ थानाध्यक्षों की आधी अधूरी तैयारियों पर उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द तैयारियों को पूरा करने का आदेश दिया। रात करीब एक बजे वह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी