Loksabha Election 2019 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली में किया नामांकन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन में चंदौली जिले में शामिल हुए।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 11:20 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 03:36 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली में किया नामांकन
Loksabha Election 2019 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली में किया नामांकन

चंदौली, जेएनएन। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को दोपहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन में शामिल होने चंदौली पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा व भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ भी शामिल हुए हैं। बुधवार दोपहर डेढ बजे मुख्यालय पर डेढ़ किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई। वहीं इस दौरान एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया गया। तैयारियों को लेकर भव्य पंडाल बनकर एक दिन पूर्व ही तैयार हो गया था। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने दोपहर करीब तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। मुख्यमंत्री के दोपहर तक मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्‍होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक डेढ़ किलोमीटर पदयात्रा में शामिल हुए। नामांकन के बाद कार से वह हेलीपैड पहुंचे और हेलीकाप्टर से गंतव्य को रवाना हुए। डिप्टी सीएम समेत अन्य नेता दूसरे हेलीकाप्टर से जाएंगे। नामांकन के दौरान जिले में वीआइपी के आगमन के चलते जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल के समीप दो हेलीपैड बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में भी तैयारियां की गई हैं। ताकि नामांकन के दौरान किसी प्रकार अड़चन न आने पाए। 

ये भी पढ़ें- PM MODI in Jharkhand LIVE: लोहरदगा पहुंचे पीएम मोदी, लगे मोदी-मोदी के नारे

सीएम के आगमन पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस महकमे ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। हेलीपैड से लेकर सभास्थल, जुलूस और कलेक्ट्रेट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। सीएम बुधवार को भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। 

नामांकन कार्यक्रम में सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री अनुपमा जायसवाल, दारा सिंह चौहान, विद्यासागर सोनकर के साथ प्रदेश मंत्री पंकज सिंह, अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल भी सभा में मौजूद रहे। एक साथ दिग्गजों के आगमन को लेकर जहां पार्टी पदाधिकारियों ने भीड़ जुटाने को पूरी ताकत झोंक दी है वहीं पुलिस ने भी सीएम की सुरक्षा को व्यापक इंतजाम किया है। सीएम का जहां उडऩ खटोला उतरा वहां से लेकर नामांकन स्थल पर एक हजार पुलिस कर्मी और दो कंपनी पीएसी तैनात रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के अनुसार 25 इंस्पेक्टर, सौ उप निरीक्षक, 350 कांस्टेबुल, होमगार्ड और दो कंपनी पीएसी सुरक्षा के लिए लगाई गई है। सीएम के साथ जुलूस में भी पुलिस के जवान, पीएसी अगल-बगल चलेगी, कलेक्ट्रेट तक सुरक्षा कर्मी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। इस दौरान सर्विस रोड पर निजी वाहनों का  संचालन पूरी तरह से बंद रहा। वहीं कलेक्ट्रेट पर भी किसी को वाहन ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी