Nawada Lok Sabha Election Result 2019: LJP के चंदन सिंह जीते

Nawada Lok Sabha Election Result 2019 नवादा लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी की ओर से चंदन सिंह जीत गए हैं। इस सीट से राजद से विभा देवी और बीएसपी से विष्णु देव यादव ने भी भाग्य आजमाया था

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 01:20 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 04:19 PM (IST)
Nawada Lok Sabha Election Result 2019: LJP के चंदन सिंह जीते
Nawada Lok Sabha Election Result 2019: LJP के चंदन सिंह जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Nawada Lok Sabha Election Result 2019: नवादा लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी के चंदन सिंह जीत गए हैं। उन्हें 495684 वोट मिले। जबकि राजद से विभा देवी को 347612 तो बीएसपी के विष्णु देव यादव को 11403 वोटों से संतोष करना पड़ा।

वर्ष 2014 में नवादा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के गिरिराज सिंह का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 390248 वोट मिले। उन्होंने राज बल्लभ प्रसाद को 140157 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 52.18 प्रतिशत वोट पड़े।

नवादा जिला दक्षिण बिहार का एक खूबसूरत शहर है। यह अनेक ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। खुरी नदी के उत्तर में जो आबादी बसी है,उसे प्राचीन काल में'नव आबाद҆ कहा गया। यही बाद में अपभ्रंश के रूप में नवादा के रूप में जाना जाने लगा। नवादा 1845 में गया जिला का सबडिविजन था। नवादा को एलियट मार्केट( बाजार) के नाम से भी जाना जाता था। 26 जनवरी 1973 को मगध प्रमंडल के गया जिले से अलग होकर नवादा एक स्वतंत्र जिला बना। खुरी नदी और एनएच- 31 इस जिले की जीवनरेखा हैं। नवादा के उत्तर में नालंदा, दक्षिण में झारखंड का कोडरमा जिला, पूर्व में शेखपुरा व जमुई और पश्चिम में गया स्थित है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी