Nanded Lok Sabha Election Result 2019: नांदेड़ में भाजपा प्रत्‍याशी प्रताप पाटिल जीते

Nanded Lok Sabha Election Result 2019लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की नांदेड सीट से बीजेपी के प्रतापराव पाटील चिखलीकर ने जीत दर्ज की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 01:09 PM (IST)
Nanded Lok Sabha Election Result 2019: नांदेड़ में भाजपा प्रत्‍याशी प्रताप पाटिल जीते
Nanded Lok Sabha Election Result 2019: नांदेड़ में भाजपा प्रत्‍याशी प्रताप पाटिल जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Nanded Lok Sabha Election Result 2019:लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की नांदेड सीट से बीजेपी के प्रतापराव पाटील चिखलीकर ने जीत दर्ज की है। प्रतापराव पाटील चिखलीकर ने 613533 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के अशोक शंकरराव चव्‍हाण दूसरे नंबर पर रहे हैं। अशोक शंकरराव चव्‍हाण को 446658 वोट मिले हैं।

वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से अशोक चव्हाण का निर्वाचन हुआ. उन्हें 493075 वोट मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने डी बी पाटिल को 81455 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी. 2014 में कुल 60.11 प्रतिशत वोट पड़े. नांदेड़ महाराष्ट्र का महत्‍वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। दक्कन का पठार में गोदावरी नदी के तट पर बसा नांदेड़ महाराष्ट्र का प्रमुख शहर है।

नंदा तट के कारण इस शहर का नाम नांदेड़ पड़ा। सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व में नंदा तट मगध साम्राज्य की सीमा थी। प्राचीन काल में यहां सातवाहन, चालुक्यों, राष्ट्रकूटों और देवगिरी के यादवों का शासन था। मध्यकाल में बहमनी, निजामशाही, मुगल और मराठों, हैदराबाद के निजामों और अंग्रेजों का अधिकार रहा। यहां का सचखंड गुरुद्वारा पर्यटकों के केन्द्र में रहता है। राज्य सरकार ने इसे पवित्र शहर घोषित कर रखा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी