Lok Sabha Election 2019: नक्सल ऑपरेशन में लगे अर्धसैनिक बलों का सरकार पर 2.2 अरब बकाया

Lok Sabha Election 2019. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति के एवज में दो अरब 20 करोड़ 84 लाख 39 हजार रुपये बकाया की मांग की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:22 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 10:22 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: नक्सल ऑपरेशन में लगे अर्धसैनिक बलों का सरकार पर 2.2 अरब बकाया
Lok Sabha Election 2019: नक्सल ऑपरेशन में लगे अर्धसैनिक बलों का सरकार पर 2.2 अरब बकाया

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव में सुरक्षा मोर्चा पर डटे अर्धसैनिक बलों का झारखंड सरकार पर 220 करोड़ बकाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति के एवज में दो अरब, 20 करोड़, 84 लाख, 39 हजार, 235 रुपये बकाया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर बकाये की जानकारी दी है। इन अर्धसैनिक बलों को समय-समय पर नक्सल ऑपरेशन व विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया था, जिसके एवज में सरकार की ओर से अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति पुलिस मुख्यालय की आवश्यकताओं के आधार पर की जाती है। झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में जब पूरे मामले की समीक्षा हुई तो यह बताया गया कि पुलिस मुख्यालय से इस मामले में अब तक रिपोर्ट ही नहीं मिली है। जबकि केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति के मसले पर समय-समय पर पुलिस मुख्यालय से मंतव्य/प्रस्ताव की मांग की जाती रही है। पुलिस मुख्यालय का प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण ही भुगतान संबंधित मामले फंसे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी