Lok Sabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन की सीटों की घोषणा 24 को

Lok Sabha Election 2019. हेमंत सोरेन ने कहा कि 24 मार्च तक विपक्षी महागठबंधन की सीटों की घोषणा की जाएगी। उसके बाद ही झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 08:12 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन की सीटों की घोषणा 24 को
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन की सीटों की घोषणा 24 को

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 झारखंड में भले ही लोकसभा सीट को लेकर झामुमो अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है, लेकिन पार्टी पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्र्रेस व वाम दलों के साथ झामुमो, पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा में लोकसभा चुनाव में हाथ आजमाएगी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि 24 मार्च तक विपक्षी महागठबंधन की सीटों की घोषणा की जाएगी। उसके बाद ही झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। कहा कि झारखंड में वामदलों को साथ लाने के लिए कांग्र्रेस को पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कारपोरेट पार्टी है। जनता की अदालत में अब सब कुछ तय होगा। झारखंड में भाजपा पूरी तरह से फंस गई है।

भाजपा की मैं भी चौकीदार मुहिम पर तंज कसते हुए हेमंत ने कहा कि सोशल मीडिया में लोग अब इसे हटाने लगे हैं। भाजपा ऐसा ही करती है। मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास के जनसंवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा।

रणनीति पर हुई चर्चा
रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीट कंफर्म नहीं, ठोक रहे दावा
राज्य में महागठबंधन की सीटों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गिरिडीह लोकसभा सीट को लेकर झामुमो के दो नेता आमने-सामने नजर आने लगे हैं। विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें इस सीट से चुनाव लडऩे का मौका देती है तो यह सीट उसकी झोली में जाएगी। वहीं, जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि पिछली बार जगरनाथ महतो यहां से चुनाव लड़ चुके हैं, ऐसे में इस सीट पर उनकी दावेदारी कमजोर नजर आ रही है। उन्होंने इस सीट पर अपनी उम्मीदवारी का दावा किया है।

chat bot
आपका साथी