Lucknow Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: लखनऊ सीट पर राजनाथ सिंह जीते, सपा की पूनम शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दूसरे स्‍थान पर रहीं

Lucknow Lok Sabha Election Result 2019 लखनऊ सीट से भाजपा के राजनाथ सिंह 633026 वोट पाकर चुनाव जीते हैं। सपा की पूनम शत्रुघ्‍न सिन्‍हा 285724 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रही हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 01:52 PM (IST)
Lucknow Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: लखनऊ सीट पर राजनाथ सिंह जीते, सपा की पूनम शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दूसरे स्‍थान पर रहीं
Lucknow Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: लखनऊ सीट पर राजनाथ सिंह जीते, सपा की पूनम शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दूसरे स्‍थान पर रहीं

नई दिल्ली, जेएनएन। Lucknow Lok Sabha Election Result 2019: लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह 633026 वोट पाकर चुनाव जीते हैं। यहां से सपा की पूनम शत्रुघ्‍न सिन्‍हा 285724 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रही हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तपर प्रदेश राज्य में, लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से राजनाथ सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 561106 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने रीता बहुगुणा को 272749 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 53.06 प्रतिशत वोट पड़े। लखनऊ सीट पर राजनाथ सिंह करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा हैं।

लखनऊ, भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों और चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। गोमती नदी के किनारे बसा यह इलाका नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। 

लखनऊ में 6 विश्वविद्यालय हैं, लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय(यूपीटीयू), राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय(लोहिया लॉ विवि), बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय एंव इंटीग्रल विश्वविद्यालय। यहां की बिरयानी, कबाब, कोरमा, नाहरी कुल्चे, शीरमाल, ज़र्दा, रुमाली रोटी और वर्की परांठा काफी प्रसिद्ध हैं। बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, छतर मंजिल, घंटाघर, रूमी गेट यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी