UP Election Result 2019- Shrawasti: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

UP Election Result 2019- Shrawasti 5320 मतों के अंतर से राम शिरोमणि ने दी शिकस्त। भाजपा के दद्दन मिश्र को मिले 436451 मत।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:32 PM (IST)
UP Election Result 2019- Shrawasti: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट
UP Election Result 2019- Shrawasti: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

श्रावस्ती, जेएनएन। 17वीं लोकसभा चुनाव 2019 में श्रावस्ती सीट से गठबंधन दल के बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 4,41,771 वोट पाकर 5,320 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्‍याशी दद्दन मिश्र 4,36,451 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कांग्रेस से धीरेंद्र प्रताप स‍िंह धीरू 58,042 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। 

गठबंधन दल के प्रत्याशी को सबसे अधिक बढ़त श्रावस्ती व भिनगा विधानसभा से मिली। जबकि भाजपा के दद्दन मिश्र को बलरामपुर के तीनों विधानसभा में शुरुआती दौर में बढ़त तो मिली, लेकिन वह गठबंधन की बढ़त को कम नहीं कर सकी।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

जीते: राम शिरोमणि वर्मा (बसपा): 4,41,771 वोट  दद्दन मिश्र  (बीजेपी): 4,36,451 वोट  धीरेंद्र प्रताप स‍िंह धीरू (कांग्रेस) : 58,042 वोट 

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

जीते: दद्दन मिश्र (बीजेपी ): 3,45,964 वोट  अतीक अहमद (सपा) : 2,60,051 लाल जी वर्मा (बसपा) : 1,94,890

विधानसभा वार मिले मत
गठबंधन दल के राम शिरोमणि वर्मा को तुलसीपुर में 75807, गैंसड़ी में 80337, बलरामपुर में 6669, भिनगा में 104681, श्रावस्ती में 11381 व डाक मत 266 मिले। जबकि भाजपा के दद्दन मिश्र को तुलसीपुर में 82510, गैंसड़ी में 73036, बलरामपुर में 5054, भिनगा में 86614, श्रावस्ती में 9014 व डाक मत 223 मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह धीरू को कुल 58042 मत मिले।

उधर, बलरामपुर मतगणना स्थल के बाहर गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा समर्थकों ने हंगामा किया। बीजेपी समर्थक और पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। इस दौरान मतगणना केंद्र पर भारी तनाव दिखाई दिया। वहीं, सूचना मिलते ही 6000 मतों से पीछे चल रहे बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा मतगणना स्थल पहुंचे। 

प्रत्याशी 

# राम शिरोमणि वर्मा गठबंधन - बसपा  उम्र- उम्र 49, शिक्षा - एलएलबी  एक बार विधायक 

दद्दन मिश्र  पार्टी - भाजपा उम्र- उम्र 52, शिक्षा - एमए व बीएड एक बार विधायक व सांसद
प्रोफाइल: 2007 से 2012 तक उत्‍तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। 2007 से 2012 तक उत्‍तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। मई, 2014 में 16वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। 1 सितम्‍बर 2014 से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर्यावरण और वन संबंधी स्‍थायी समिति, परामर्शदात्री समिति, विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सदस्‍य हैं। 

# धीरेंद्र प्रताप स‍िंह धीरू पार्टी - कांग्रेस उम्र- उम्र 54, शिक्षा - डबल एमए व बीएड एक बार विधायक  प्रोफाइल : उत्तर प्रदेश की पंद्रहवी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2007 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बलरामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा की ओर से चुनाव में भाग लिया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी