Kannauj LokSabha Result 2019 : कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक ने दी डिंपल यादव को शिकस्त

Kannauj LokSabha Result 2019 कांटे की लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को 12353 वोटों से पराजित कर दिया।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 09:28 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 05:17 PM (IST)
Kannauj LokSabha Result 2019 : कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक ने दी डिंपल यादव को शिकस्त
Kannauj LokSabha Result 2019 : कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक ने दी डिंपल यादव को शिकस्त

कन्नौज, जेएनएन। Kannauj LokSabha Result 2019: कन्नौज संसदीय सीट पर आखिरकार सपा का गढ़ तोडऩे में भाजपा कामयाब हो गई। कांटे की लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को 12353 वोटों से पराजित कर दिया। सुब्रत पाठक पिछली बार भी डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे पर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने यहां से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।


 जानिए किसे कितने मिले वोट
 पहली बार सांसद बने सुब्रत पाठक को 563087 वोट मिले। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी व निर्वतमान सांसद डिंपल यादव को 550734 मत मिले। चर्चित कन्नौज सीट पर 11 लाख 40 हजार 985 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से 8165 मत नोटा के खाते में भी गए। 2014 के चुनाव में कन्नौज सीट से डिंपल यादव 4,89,164 मत पाकर सांसद बनी थीं। तब उन्होंने सुब्रत पाठक को ही 19907 मतों के अंतर से हराया था। सुब्रत को 4,69,257 वोट मिले थे। 
लोकसभा चुनाव 2019 : एक नजर 
1- जीते : सुब्रत पाठक (भाजपा) : 5,63,087 वोट (49.37 फीसद)
2- निकटतम प्रतिद्वंद्वी : डिंपल यादव (सपा) : 5,50,734 वोट (48.29 फीसद) 
लोकसभा चुनाव 2014 : एक नजर
1- जीते : डिंपल यादव (सपा) : 4,89,164 वोट
2- निकटतम प्रतिद्वंद्वी : सुब्रत पाठक (भाजपा) : 4,69,257 वोट
ऐसा रहा डिंपल का सियासी सफर
- 2012 में अखिलेश यादव के सीट छोडऩे पर ङ्क्षडपल निर्विरोध सांसद चुनीं गईं।
- साल 2014 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को हराया।
- उस चुनाव में डिंपल को 4,89,164 वोट मिले। जबकि सुब्रत को 4,69,257 वोट।
ऐसा रहा सुब्रत का सफर
- साल 2009 में अखिलेश यादव के सामने ताल ठोंकी। मगर हार गए।
- चुनाव में अखिलेश को 3,37751 और सुब्रत को 1,50,872 वोट मिले।
- साल 2014 में उन्हें डिंपल से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी