Loksabha Election 2019 : सोनिया गांधी के साथ आज से रायबरेली के दो दिन के दौरे पर प्रियंका, करेंगी चुनावी सभा

सोनिया गांधी से दो दिन के रायबरेली के दौरे पर हैं। सोनिया गांधी के पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी दो दिन रायबरेली में रहेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 11:55 AM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 12:13 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : सोनिया गांधी के साथ आज से रायबरेली के दो दिन के दौरे पर प्रियंका, करेंगी चुनावी सभा
Loksabha Election 2019 : सोनिया गांधी के साथ आज से रायबरेली के दो दिन के दौरे पर प्रियंका, करेंगी चुनावी सभा

रायबरेली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरने वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज से दो दिन के रायबरेली के दौरे पर हैं। सोनिया गांधी के पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी दो दिन रायबरेली में रहेंगी। दौरा के बाद 23 को सोनिया गांधी तो नई दिल्ली लौट जाएंगी जबकि प्रियंका गांधी कल अमेठी में सभाएं करेंगी। रायबरेली में छह मई को मतदान होना है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा दो दिनों के दौरे पर आज दिन में दो बजे रायबरेली पहुंचेंगी। यहां सोनिया गांधी भुएमऊ गेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं व संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगी। वहीं चुनाव में मां के पक्ष में प्रियंका वाड्रा दो सभाएं करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस कांग्रेस मीडिया कमेटी अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम ङ्क्षसह ने दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा दो बजे फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगी। वहां से दोपहर 2.10 बजे नहर कोठी चौराहे पर पहुंचेंगी। इसके बाद अमेठी संसदीय क्षेत्र के नहर कोठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद सोनिया गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगी। वहां पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं प्रियंका वाड्रा नहर कोठी से सीधे अमावां ब्लॉक पहुंचेंगी। जहां तीन बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगी। चार बजे मेजरगंज में सभा करेंगी। इसके बाद वे भुएमऊ गेस्ट हाऊस पहुंचेंगी।

सोनिया गांधी 23 अप्रैल को गेस्ट हाऊस में यहां विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंंगी। क्षेत्र भ्रमण करते हुए शाम पांच बजे फुरसतगंज हवाइ अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। जबकि प्रियंका वाड्रा 23 अप्रैल को सुबह नौ बजे गेस्ट हाऊस से भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए निकलेंगी।

सोनिया गांधी ने 11 अप्रैल को रायबरेली में नामांकन किया था। यहां पूजा-पाठ और रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा व उनके बच्चे मौजूद थे। सोनिया गांधी रायबरेली से लगातार चार बार से चुनाव जीत रही हैं। रायबेरली कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है, यहां से पहली बार 1952 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोला था जो सोनिया गांधी तक जारी है। तीन बार यहां कांग्रेस को शिकस्त मिली है। इस बार भाजपा ने यहां से विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। दिनेश प्रताप सिंह चंद महीने पहले तक सोनिया गांधी के बेहद खास हुआ करते थे। सोनिया गांधी के खिलाफ सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। 

chat bot
आपका साथी